• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 9, 2026
in खेल
आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं, 15 फरवरी को भारत के साथ पाकिस्तान मैच खेलने के लिए हुआ तैयार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रुख अब नरम पड़ता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच आईसीसी ने पीसीबी की ओर से रखी गई सभी मांगों को खारिज कर दिया है। ऐसे में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मुकाबले की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं।

आईसीसी ने पीसीबी की मांगें ठुकराईं

READ ALSO

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को होना है, जिसका शेड्यूल आईसीसी पहले ही जारी कर चुका है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से इस मैच के बहिष्कार की बात कही गई थी, जिसके बाद मामला गरमा गया। इसके बाद आईसीसी की एक टीम पाकिस्तान पहुंची और पीसीबी से बातचीत की।

बताया गया कि पीसीबी ने तीन मांगें रखी थीं, लेकिन आईसीसी ने लगभग सभी को मानने से इनकार कर दिया।

पीसीबी की क्या थीं मांगें?

पीसीबी चाहता था कि भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी सीरीज खेली जाए। इसके अलावा आईसीसी के रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सेदारी और मैच के दौरान भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की शर्त भी रखी गई थी।

आईसीसी ने साफ कर दिया कि भारत-पाक सीरीज का फैसला बीसीसीआई और भारत सरकार का है, इसमें वह दखल नहीं दे सकता। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज के प्रस्ताव को भी आईसीसी ने खारिज कर दिया।

भारत के खिलाफ मैच की तैयारी में पाक टीम

इस बीच खबर है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने कहा कि टीम पूरे वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। अगर सरकार अनुमति देती है तो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ भी मैच खेला जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीम का फोकस टूर्नामेंट पर है और विरोधी के हिसाब से रणनीति बनाई जा रही है। भारत के खिलाफ खेलने पर अंतिम फैसला सरकार का होगा।

बांग्लादेश बोर्ड ने भी दिया सुझाव

खबर यह भी है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार वापस लेने को कहा है। अब इस पूरे मामले पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत करेंगे, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Related Posts

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी
खेल

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

March 28, 2026
आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव
खेल

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

March 27, 2026
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, चेन्नई-मुंबई के बीच दो हाई-वोल्टेज मुकाबले तय
खेल

आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, चेन्नई-मुंबई के बीच दो हाई-वोल्टेज मुकाबले तय

March 27, 2026
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने वनडे मैच, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
खेल

ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने वनडे मैच, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

March 26, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज
खेल

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज

March 25, 2026
IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू
खेल

IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू

March 23, 2026
Next Post
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मनेंद्रगढ़ में बड़ा रेल हादसा, चलती मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मची अफरा-तफरी

मनेंद्रगढ़ में बड़ा रेल हादसा, चलती मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मची अफरा-तफरी

January 31, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से ट्रेन सफर हुआ महंगा, रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना

December 26, 2025
23 सितंबर को लॉन्च होगा Anand Rathi IPO, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड…

23 सितंबर को लॉन्च होगा Anand Rathi IPO, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड…

September 18, 2025
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचने वालों पर दबिश, 35 संचालकों पर जुर्माना और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पान ठेलों पर गोगो व अन्य नशे की सामग्री बेचने वालों पर दबिश, 35 संचालकों पर जुर्माना और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

February 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा कदम, MyPNG-D पोर्टल लॉन्च; अब घर बैठे करें कनेक्शन सरेंडर
  • दिल्ली में बड़ा खुलासा, लश्कर से जुड़ा आतंकी शबीर अहमद लोन गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश
  • नीतीश के इस्तीफे से बिहार की राजनीति गरमाई: नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, एनडीए में तेज हुई चर्चा
  • बेकाबू होकर बस पुल से नीचे गिरी, 40 से ज्यादा यात्री सवार; 10 से अधिक घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR