• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से ट्रेन सफर हुआ महंगा, रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना

Amish Kumari by Amish Kumari
December 26, 2025
in देश
आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराए में बदलाव कर दिया है, जो आज यानी 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। राहत की बात यह है कि हर यात्री पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों की जेब अब थोड़ी ढीली जरूर होगी। रेलवे की नई किराया व्यवस्था के मुताबिक, सबअर्बन ट्रेन यात्रियों और मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों को भी पहले जितना ही किराया देना होगा। यानी रोजमर्रा के सफर या कम दूरी के यात्रियों को फिलहाल राहत मिलती रहेगी। लेकिन जैसे ही दूरी 215 किलोमीटर से ज्यादा होती है, किराए में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। रेलवे का फोकस साफ तौर पर लंबी दूरी की यात्राओं पर है।

नई किराया सूची (द्वितीय श्रेणी साधारण)

READ ALSO

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

दूरी

 
बढ़ोतरी (रु. में)
0-251 कोई बढ़ोतरी नहीं
216-750 5
751-1250 10
1251-1750 15
1751-2250 20

कितना बढ़ गया किराया?

नई दरों के अनुसार, साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा देना होगा। वहीं, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है।

सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है

मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि संशोधित किराया ढांचे के तहत, उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें उपनगरीय और गैर उपनगरीय दोनों रूट शामिल हैं। साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए किराए को सेकेंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण और फ‌र्स्ट क्लास साधारण में ग्रेड के मुताबिक तय किया गया है।

 

मंत्रालय के मुताबिक, गैर उपनगरीय यात्राओं के लिए स्लीपर क्लास साधारण और फ‌र्स्ट क्लास साधारण के किराए में एक पैसे प्रति किलोमीटर की दर से एक समान बदलाव किया गया है, जिससे टिकट की कीमतों में धीरे-धीरे और सीमित बढ़ोतरी होगी।

रेलवे को क्यों बढ़ाना पड़ा किराया?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मामूली बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की ज्यादा आय होने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे के खर्च तेजी से बढ़े हैं। रेलवे का मैनपावर खर्च बढ़कर करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है, वहीं पेंशन पर सालाना 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 2024-25 में कुल ऑपरेशनल खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दिल्ली से पटना, मुंबई, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों का किराया

कहां से कहां तक दूरी (km) कितना महंगा होगा टिकट टिकट किराया
दिल्ली मुंबई 1380 27-28 रुपये
  • स्लीपर का 600-1000 रुपये
  • 3rd एसी का 1100-1500 रुपये
  • 2nd एसी का 2300-4300 रुपये
  • 1st एसी का 3800-5400 रुपये
दिल्ली पटना 1000 20 रुपये
  • स्लीपर का 500-600 रुपये
  • 3rd एसी का 1500-2500 रुपये
  • 2nd एसी का 2000-3000 रुपये
  • 1st एसी का 3500+ रुपये
दिल्ली लखनऊ 512 10-11 रुपये
  • स्लीपर का 290-350 रुपये
  • एसी चेयर कार का 675 से 1244 रुपये
  • 3rd एसी का 650-750 रुपये
  • 2nd एसी का 1000-1500 रुपये
  • 1st एसी का 1900-2500 रुपये
दिल्ली कोलकाता 1450 29-30 रुपये
  • स्लीपर का 600-700 रुपये
  • 3rd एसी का 1600-2400 रुपये
  • 2nd एसी का 2300-4000 रुपये
  • 1st एसी का 4000-5400 रुपये
दिल्ली अहमदाबाद 930 18-19 रुपये
  • स्लीपर का 470-600 रुपये
  • 3rd एसी का 900-1200 रुपये
  • 2nd एसी का 1700-2200 रुपये
  • 1st एसी का 3000-4000 रुपये
दिल्ली जम्मू 510 10 रुपये
  • स्लीपर का 340-500 रुपये
  • 3rd एसी का 860-

Related Posts

देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
देश

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

September 26, 2026
देश

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

September 26, 2026
देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
अन्य खबर

Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

September 25, 2026
Next Post
अमेरिका का बड़ा एक्शन! नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर की Airstrikes..

अमेरिका का बड़ा एक्शन! नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर की Airstrikes..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिहार की सियासत में बड़ा मोड़, निशांत कुमार कल जदयू में होंगे शामिल,बन सकते हैं डिप्टी सीएम

बिहार की सियासत में बड़ा मोड़, निशांत कुमार कल जदयू में होंगे शामिल,बन सकते हैं डिप्टी सीएम

March 6, 2026
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जाने कब होंगी  ऑनलाइन परीक्षा ?

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जाने कब होंगी ऑनलाइन परीक्षा ?

February 24, 2026
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

August 12, 2026
SSC परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानिए कौन-सा एग्जाम कब होगा

SSC परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानिए कौन-सा एग्जाम कब होगा

January 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; रायपुर में लगेगा रोजगार मेला
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जलभराव और ट्रैक धंसने से कई यात्री ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR