• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

हवाई यात्रा में बदसलूकी पर सख्ती,’जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
February 18, 2026
in देश
इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों द्वारा बदसलूकी करने के मामलों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारत के विमानन नियामक DGCA ने ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ लागू करने का फैसला किया है। इसका मकसद यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उड़ान के दौरान अनुशासन बनाए रखना है।

इस संबंध में DGCA ने नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इनके तहत एयरलाइंस को एयरपोर्ट और विमान के अंदर बदसलूकी करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए स्पष्ट और सख्त प्रक्रिया तैयार करनी होगी।

READ ALSO

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

एयरलाइंस के लिए क्या होंगे नए नियम?

DGCA प्रमुख Faiz Ahmed Kidwai द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट के मुताबिक, सभी एयरलाइंस को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाना अनिवार्य होगा। यह SOP एयरपोर्ट और विमान दोनों जगह लागू होगी।

एयरलाइंस को अपने सभी कर्मचारियों, खासकर यात्रियों से सीधे जुड़े स्टाफ को इन नियमों की जानकारी देनी होगी, ताकि समय रहते ऐसे मामलों को रोका जा सके।

इसके अलावा चेक-इन काउंटर, लाउंज, बोर्डिंग गेट और टर्मिनल पर बदसलूकी के शुरुआती संकेत पहचानने और तुरंत रिपोर्ट करने की व्यवस्था भी करनी होगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित यात्री को उड़ान भरने से रोका जा सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में कड़ी कार्रवाई

ड्राफ्ट नियमों में यह भी कहा गया है कि Ministry of Home Affairs DGCA और एयरलाइंस को ऐसे लोगों की सूची दे सकता है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।

इन लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा और यह सूची सार्वजनिक नहीं होगी। खास बात यह है कि ऐसे मामलों में अपील का भी प्रावधान नहीं होगा। जब तक व्यक्ति को खतरा माना जाएगा, तब तक वह उड़ान नहीं भर सकेगा।

यात्री अधिकार और अनुशासन में संतुलन

DGCA ने यह भी माना है कि कई बार खराब सेवा या लगातार असंतोषजनक अनुभव के कारण भी विवाद की स्थिति बन जाती है। इसलिए एयरलाइंस को शुरुआत में ही हालात संभालने की कोशिश करनी होगी।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि एयरलाइन स्टाफ या क्रू को किसी भी स्थिति में यात्रियों के साथ असभ्य व्यवहार नहीं करना चाहिए, खासकर जब यात्री अपनी सही शिकायत रख रहा हो।

‘अनरूली’ व्यवहार के चार स्तर

नए नियम भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर लागू होंगे, चाहे एयरलाइन भारतीय हो या विदेशी।

यात्रियों के अनुशासनहीन व्यवहार को चार स्तरों में बांटा गया है, जिनके आधार पर कार्रवाई तय होगी — चेतावनी से लेकर नो-फ्लाई लिस्ट और गंभीर मामलों में आजीवन प्रतिबंध तक लगाया जा सकता है।

  • लेवल 1: शारीरिक इशारे करना, गाली-गलौज, नशे में हंगामा करना।
  • लेवल 2: धक्का देना, मारना, पकड़ना, अनुचित स्पर्श या यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें।
  • लेवल 3: जानलेवा व्यवहार, जैसे विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाना, गला दबाना, आंखों पर हमला या जानलेवा हमला करना।
  • लेवल 4: पायलट के केबिन (फ्लाइट क्रू कंपार्टमेंट) में घुसने की कोशिश या उसमें जबरन प्रवेश करना।

Related Posts

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके
देश

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

May 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर
देश

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026
200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
देश

200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

May 21, 2026
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000
देश

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

May 20, 2026
Next Post
घने जंगलों में छिपा नक्सली डम्प बरामद, ITBP की 38वीं बटालियन को बड़ी कामयाबी

घने जंगलों में छिपा नक्सली डम्प बरामद, ITBP की 38वीं बटालियन को बड़ी कामयाबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केलो नदी पर अंतरमुड़ा एनीकट के कार्यों के लिए 8.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

केलो नदी पर अंतरमुड़ा एनीकट के कार्यों के लिए 8.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

August 18, 2025
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘Governor’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘Governor’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी

May 7, 2026
जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय

जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय

August 11, 2025
क्रिकेट का डबल ड्रामा:/ हार्दिक पांड्या T20I से पहले माहिका शर्मा के लिए हुए नाराज

क्रिकेट का डबल ड्रामा:/ हार्दिक पांड्या T20I से पहले माहिका शर्मा के लिए हुए नाराज

December 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR