नक्सल विरोधी अभियान के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की 38वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डम्प बरामद किया गया।
सर्च ऑपरेशन में मिली कामयाबी
अग्रिम सीओबी जाटलूर से चलाए गए अभियान के दौरान कमांडेंट Roshan Singh Aswal के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। सीओबी जाटलूर से करीब 3.5 किलोमीटर पश्चिम, हाइट 669 इलाके में एडीपी और बीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान संदिग्ध स्थान से नक्सली डम्प का पता चला।
डम्प मिलने के बाद ऑपरेशन कमांडर राम कुमार मौर्य (सहायक सेनानी) के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और सुरक्षा मानकों के तहत जांच की गई।
सुरक्षित तरीके से हटाया गया सामान
जांच के बाद बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से कैंप लाया गया। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या सुरक्षा बलों को नुकसान नहीं हुआ। दुर्गम और संवेदनशील इलाके को देखते हुए अनुपयोगी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि बाकी सामान को बीडीएस क्लियरेंस के बाद सुरक्षित रखा गया।
पुलिस को सौंपा जाएगा सामान
बरामद सामग्री का जब्ती मेमो तैयार कर थाना ओरछा, नारायणपुर को सौंपा जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। ITBP की 38वीं वाहिनी ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आगे भी सघन सर्च अभियान जारी रखने की बात कही है।
ये सामान हुआ बरामद
ऑपरेशन के दौरान हैंड ग्रेनेड, पावर बैंक, डायरी, नक्सली प्रेस सामग्री, बैनर, कैमोफ्लाज बैग, पुरुष और महिला कपड़े, नक्सली वर्दी, बैडशीट, रैंक, टॉर्च, एयर फोन, फोटो और दवाइयां बरामद की
















