• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

एक ही दिन में 11,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी जोरदार तेजी, चेक करें आज का रेट

Amish Kumari by Amish Kumari
April 8, 2026
in देश
Gold–Silver Price Update:/ आज बढ़े दाम या हुई गिरावट? देखें लेटेस्ट रेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के सीजफायर पर सहमति बनने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये (लगभग 5 प्रतिशत) की तेजी के साथ 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी का भाव 2,000 रुपये (लगभग 1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया था। आज, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 3,200 रुपये (2.09 प्रतिशत) की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को सोने के दाम 600 रुपये (0.4 प्रतिशत) टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे।

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बुलियन की कीमतों में तेजी

जानकारों ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बुलियन की कीमतों में मजबूती आई है, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में व्यापक राहत देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने ने अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी और 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। बेहतर वैश्विक जोखिम धारणा के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने कीमती धातुओं की मांग को बढ़ाया।

READ ALSO

JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज

Vitamin-C की कमी को दूर करने के लिए जरूर पियें ये जूस, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

ईरान को खोलना होगा होर्मुज स्ट्रेट

ये सकारात्मक रुझान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा खुद तय की गई समय सीमा से ठीक पहले हुए एक समझौते के बाद देखने को मिला। ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई को रोकने की पुष्टि की, लेकिन ये शर्त रखी कि इसके बदले ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा। ईरान ने भी संकेत दिया कि संघर्ष विराम की अवधि के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित परिवहन संभव होगा, जिससे सप्लाई से जुड़ी चिंताएं और कम हुईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कहां पहुंचा सोने-चांदी का भाव

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत में 97.48 डॉलर (2.07 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई और ये 4,803.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 6 प्रतिशत बढ़कर 77.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Related Posts

JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज
देश

JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज

July 20, 2026
Vitamin-C की कमी को दूर करने के लिए जरूर पियें ये जूस, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
देश

Vitamin-C की कमी को दूर करने के लिए जरूर पियें ये जूस, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे

July 20, 2026
लाला निशान के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 213 अंक गिरा Sensex
देश

खुलते ही शेयर बाजार में मची तबाही: Axis, HDFC और Kotak बैंक के शेयर बुरी तरह टूटे

July 20, 2026
करोड़ों Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 4,000 रुपये का सब्सक्रिप्शन मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
देश

Airtel यूजर्स दें ध्यान, मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा?

July 20, 2026
आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित
देश

आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

July 20, 2026
इस दिन लगेगा लगेगा साल का आखिरी सूर्य-चंद्र ग्रहण, जानिए डेट-टाइम और डिटेल्स
देश

इस दिन लगेगा लगेगा साल का आखिरी सूर्य-चंद्र ग्रहण, जानिए डेट-टाइम और डिटेल्स

July 20, 2026
Next Post
Airtel, Jio, Vi और BSNL में eSIM एक्टिवेट करने का यहां जाने सबसे आसान तरीका, एक्टिवेशन शुरू करने से पहले ये चीजें जरूर रखे तैयार.?

jio का 28 दिन नहीं पूरे महीने चलने वाला नया प्लान, 1.5GB डेटा डेली और ढेरों बेनेफिट्स-कीमत आकर्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एअर इंडिया फ्लाइट कि बर्मिंघम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, हवाई यात्रियों में मंचा हड़कंप

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; एक ईमेल ने उड़ाए होश, तुरंत विमान डायवर्ट किया मुंबई

November 23, 2025
UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद ईरान का पलटवार, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा संकट?

UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद ईरान का पलटवार, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा संकट?

March 8, 2026
सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

June 21, 2026
अब 40 पार मजदूरों का होगा हेल्थ चेकअप, सरकार ने लागू किया नया नियम

अब 40 पार मजदूरों का होगा हेल्थ चेकअप, सरकार ने लागू किया नया नियम

May 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया
  • छत्तीसगढ़ में खौफनाक मर्डर: दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेत कर हत्या
  • ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार
  • JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR