• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

नमो भारत ट्रेन की पूरी डिटेल: 82 किमी का सफर सिर्फ 55 मिनट में, जानें भारत की हाईस्पीड रेल दुनिया से कैसे आगे निकल रही है?

Amish Kumari by Amish Kumari
February 22, 2026
in देश
नमो भारत ट्रेन की पूरी डिटेल: 82 किमी का सफर सिर्फ 55 मिनट में, जानें भारत की हाईस्पीड रेल दुनिया से कैसे आगे निकल रही है?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (22 फरवरी 2026) को मेरठ को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक चलने वाली मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह मेरठ के लोगों के लिए गर्व का पल है, क्योंकि अब दिल्ली तक की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। मोदीपुरम से सराय काले खां तक करीब 82 किलोमीटर का सफर अब महज 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

READ ALSO

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक और तेज परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘नमो भारत’ प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस हाई-स्पीड ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच सफर तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनेगा, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

परियोजना की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपये है। फंडिंग में एडीबी (लगभग 1 अरब डॉलर), एनडीबी (500 मिलियन डॉलर) और एआइआइबी (500 मिलियन डॉलर) का योगदान है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी?

केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत, दिल्ली सरकार की 3.22 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश सरकार की 16.78 प्रतिशत है। इसकी नींन आठ मार्च 2019 को रखी गई थी। चार वर्ष के भीतर ही 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद व दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर का प्राथमिक सेक्शन देश को समर्पित हुआ।

Namo Bharat Train

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

वहीं, छह मार्च 2024 को मोदी नगर नॉर्थ तक एक और 17 किमी का सेक्शन खुला, जिसे 18 अगस्त 2024 को आठ किमी आगे मेरठ साउथ तक बढ़ाया गया। पांच जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच 13 किमी सेक्शन का उद्घाटन किया और नमो भारत ट्रेनें दिल्ली पहुंचीं।

Namo Bharat Train 3

वहीं, प्राथमिक सेक्शन शुरू होने के 28 महीने बाद 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच पांच किमी सेक्शन और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किमी सेक्शन शुरू होने के साथ ही नमो भारत कॉरिडोर पूरा हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-20 at 12.24.44

नमो भारत कॉरिडोर की मुख्य बातें

  • 30,274 करोड़ रुपये है कुल लागत
  • 82.15 किलोमीटर है कुल लंबाई
  • 70 किलोमीटर एलिवेटेड (दिल्ली में 9.22 किमी व उत्तर प्रदेश में 60.57 किमी)
  • 12 किलोमीटर अंडरग्राउंड (दिल्ली में पांच किमी व उत्तर प्रदेश में सात किमी)
  • 14 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में
  • 68 किलोमीटर हिस्सी उत्तर प्रदेश में
  • 02 मेंटीनेंस डिपो (दुहाई और मोदीपुरम)
  • 55 किमी कॉरिडोर चालू (न्यू अशोक नगर व मेरठ साउथ के बीच)
WhatsApp Image 2026-02-20 at 12.24.51

नमो भारत ट्रेनों की विशेषताएं

  • हर डिब्बों में आड़ी दो बाई दो सीटें, आरामदायक सफर के लिए ग्रैब हैंडल, ओवरहेड लगेज रैक, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट।
  • डबल-ग्लेज्ड, टेम्पर्ड बड़ी सेफ्टी ग्लास खिड़कियां।
  • पब्लिक अनाउंसमेंट और डिस्प्ले सिस्टम, डायनामिक रूट मैप डिस्प्ले और एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के साथ-साथ इमरजेंसी कम्युनिकेशन सुविधाओं से लैस।
  • सीसीटीवी, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर।
  • जरूरत के हिसाब से दरवाजे खोलने के लिए पुश बटन। इससे हर स्टेशन पर सभी दरवाजे खोलने की जरूरत नहीं।
  • हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच होता है।
  • महिलाओं के लिए हर ट्रेन में एक कोच रिजर्व।
Jagran News (546)

कुल 16 नमो भारत स्टेशन

जंगपुरा (एलिवेटेड)
सराय काले खां (एलिवेटेड)
न्यू अशोक नगर (एलिवेटेड)
आनंद विहार (अंडरग्राउंड)
साहिबाबाद (एलिवेटेड)
गाजियाबाद (एलिवेटेड)
गुलधर (एलिवेटेड)
दुहाई (एलिवेटेड)
दुहाई डिपो (ग्रेड पर)
मुरादनगर (एलिवेटेड)
मोदी नगर साउथ (एलिवेटेड)
मोदी नगर नॉर्थ (एलिवेटेड)
मेरठ साउथ (एलिवेटेड)
शताब्दी नगर (एलिवेटेड)
बेगमपुल (अंडरग्राउंड)
मोदीपुरम (एलिवेटेड)

डीएमआरसी व नमो भारत लंदन और हांगकांग को देंगे मात

मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन: नमो भारत स्टेशनों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, इंटर-स्टेट बस टर्मिनस, दिल्ली मेट्रो स्टेशन और एक्सप्रेसवे जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलग-अलग तरीकों के साथ, जहां भी हो सके इंटीग्रेट किया गया है। इससे यात्रियों को एक मोड़ से दूसरे मोड़ पर आसानी से आने-जाने में आसानी होती है। इसे दिल्ली मेट्रो की सभी 7 लाइनों के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जहां भी वे आपस में जुड़ी होंगी।

WhatsApp Image 2026-02-21 at 12.42.50

एक ओर जहां नमो भारत रीजनल ट्रांसपोर्ट के लिए बैकबोन का काम करेगा, वहीं दिल्ली मेट्रो लाइनें फीडर और डिस्पर्सल सर्विस देकर इसे सहयोग करेंगी। पूरा होने के बाद डीएमआरसी और नमो भारत नेटवर्क समेत दिल्ली के मास ट्रांजिट सिस्टम की लंबाई 743 किलोमीटर होगी, जो लंदन क्रॉस रेल, हांगकांग एमटीआर व पेरिस आरईआर की लंबाई से ज्यादा है।

एक ही ट्रैक पर मेरठ मैट्रो के साथ दौड़ेगी नमो भारत

मेरठ मेट्रो की सर्विस उन्हीं ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दी जाएंगी जिन पर सेमी-हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेनें चलती हैं। इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन में तेज़ी से बदलने में मदद मिलेगी और यात्रा का अनुभव आरामदायक होगा। 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड के साथ मेरठ मेट्रो देश का सबसे तेज मेट्रो सिस्टम होगा।

73205500

मेरठ मेट्रो में 23 किलोमीटर के दायरे में 13 स्टेशन होंगे और यह मेरठ में नमो भारत नेटवर्क पर चलेगी। इनमें से चार स्टेशन यानी मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल व मोदीपुरम नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों सर्विस देंगे।

रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एमओयू

परियोजना में सोलर पावर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग (30 प्रतिशत ऊर्जा बचत) और 110 मेगावाट सोलर प्लांट जैसी हरित पहल शामिल हैं। साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन को आइजीबीसी से नेट जीरो एनर्जी रेटिंग मिली है। रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एसईसीआई (सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ किया एमओयू।

एनसीआरटीसी ने इंटीग्रेटेड रियल-टाइम एंटरप्राइज एसेट मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया है, जो इसे अपने अलग-अलग तरह के एसेट्स से जुड़े किसी भी रिस्क या कमी का अंदाज़ा लगाने, पहचानने, ठीक करने या हटाने में मदद करता है। इससे यात्रियों की सुरक्षा पक्की होती है।

73205589

मेक इन इंडिया के तहत नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए शतप्रतिशत ट्रेनसेट गुजरात में एल्सटॉम के सावली प्लांट में बन रहे। नमो भारत के लिए सभी 30 छह-कार ट्रेनसेट (180 कोच) और मेरठ मेट्रो के लिए 10 तीन-कार ट्रेनसेट (30 कोच) किए गए हैं डिलीवर।

”वन इंडिया-वन टिकट” पहल के तहत यात्री नमो भारत या दिल्ली मेट्रो में से किसी भी सिस्टम के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर टिकट बुक कर सकते हैं।

73205641

सराय काले खां स्टेशन की खास बातें

  • सराय काले खां स्टेशन सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में तैयार किया गया है। यहां दिल्ली-मेरठ के साथ ही नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित दिल्ली-करनाल व दिल्ली-अलवर रूट भी मिलेंगे। इसे रेलवे और डीएमआरसी से भी जोड़ा गया है।
  • सराय काले खां स्टेशन में पांच प्रवेश-निकास द्वार, 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर और कई सीढ़ियां हैं। स्टेशन में सभी लिफ्ट और एस्केलेटर, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) लगाए जा चुके हैं।
  • यहां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को भी जोड़ा गया है।
  • स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए 280 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इसमें छह ट्रैवलेटर लगे हैं।

Related Posts

देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
Next Post
सूरजपुर में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे ;हालत गंभीर

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे ;हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, डॉक्टर के कमरे से 300 किलो RDX, एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश, डॉक्टर के कमरे से 300 किलो RDX, एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

November 10, 2025

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

July 28, 2025
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, खुले में पड़े मरे मुर्गों से मचा हड़कंप

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, खुले में पड़े मरे मुर्गों से मचा हड़कंप

March 25, 2026
इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

August 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Tecno: 6000mAh बैटरी के साथ Tecno ने लॉन्च किया Slim 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR