• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, इतने तारीख तक चलेंगी 15 बैठकें; 24 फरवरी को पेश होगा बजट

Amish Kumari by Amish Kumari
February 23, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 14 से 17 दिसंबर तक नए भवन में पहली बार चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। करीब एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास दर, राजस्व संग्रह और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा दिया जाएगा।

READ ALSO

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

25 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा

राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर 25 फरवरी को सदन में चर्चा होगी। वहीं, सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्टे को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

2813 सवालों से गूंजेगा सदन

इस बार बजट सत्र में विधायकों की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। कुल 2813 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत एक अविलंबनीय लोक महत्व की सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं भी सदन सचिवालय को मिली हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि सत्र मुद्दों और बहसों से भरा रह सकता है।

24 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में पेश किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा और 18 मार्च को इसे पारित किया जाएगा।

राजनीतिक नजरिए से यह बजट सत्र काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं की झलक देखने को मिलेगी

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर मनोज एक्का की समस्या का हुआ समाधान

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत से मनोज एक्का की जॉब कार्ड संबंधी समस्या का हुआ समाधान

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत दाखिले की प्रोसेस में बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

September 6, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून गतिविधि तेज, रायगढ़ समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश…

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, लो प्रेशर एरिया का असर; बस्तर में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

यात्रियों के लिए खुशखबरी: Tatkal टिकट बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान, एक क्लिक में होगी कन्फर्म

यात्रियों के लिए खुशखबरी: Tatkal टिकट बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान, एक क्लिक में होगी कन्फर्म

January 30, 2026
Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो

February 5, 2026
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान

October 18, 2025
ED का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज स्कैम में छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

ED का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज स्कैम में छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

November 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal : आज इन राशि वालों के बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत, पढ़े 7 सितम्बर का राशिफल
  • Health And Fitness: पोषक तत्वों का पावरहाउस है एवोकाडो, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • ITR Filing: इन लोगों को 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किन्हें मिलेगा राहत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR