छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन 26 मार्च से भरे जाएंगे। इसी बीच भाजपा ने तेजी दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इस पैनल में कुल 7 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग का संतुलन रखने की कोशिश की गई है।
इन नेताओं के नाम शामिल
भाजपा की ओर से भेजे गए पैनल में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल के नाम प्रस्तावित हैं। वहीं सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को जगह दी गई है। OBC वर्ग से नारायण सिंह चंदेल का नाम भेजा गया है।
दूसरी ओर, कांग्रेस में अभी उम्मीदवारों को लेकर सिर्फ चर्चा चल रही है, कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है।
10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव
भारत निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार शामिल हैं। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर मुकाबला
देशभर में कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट शामिल है।
छत्तीसगढ़ में भी दो सीटों पर चुनाव होना है, जिससे यहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता की सीट भी खाली हो रही है, जिससे वहां मुकाबला रोचक होने की संभावना
















