• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

Amish Kumari by Amish Kumari
February 25, 2026
in देश
1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में कम से कम 95 RON वाला E20 पेट्रोल (20% एथनॉल मिला) बेचना अनिवार्य कर दिया है।

तेल मंत्रालय ने 17 फरवरी की अधिसूचना में निर्देश दिया है कि सभी तेल कंपनियां भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों के अनुसार 20% एथनॉल वाला पेट्रोल, न्यूनतम RON 95 के साथ, बेचेंगी।

READ ALSO

सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!

यह नियम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगा। E20 पेट्रोल की कीमत 97 से 106 रुपए प्रति लीटर हो सकती है। सरकार ने यह भी कहा कि विशेष परिस्थितियों में सीमित समय और कुछ क्षेत्रों के लिए छूट दी जा सकती है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • एथनॉल गन्ना, मक्का और अनाज से बनता है।
  • यह देश में ही तैयार होता है और पेट्रोल से ज्यादा साफ जलता है।
  • इससे कच्चे तेल के आयात में कमी आती है।
  • प्रदूषण घटाने में मदद मिलती है।
  • किसानों को फायदा, क्योंकि गन्ने और मक्का की मांग बढ़ती है।

तेल मंत्रालय के मुताबिक, 2014-15 से अब तक पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से भारत ने 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा विदेशी मुद्रा की बचत की है।

RON 95 क्यों जरूरी?

आरओएन यानी रिसर्च ऑक्टेन नंबर (Research Octane Number), ईंधन की ‘नॉकिंग’ से बचाव की क्षमता मापता है। नॉकिंग तब होती है, जब इंजन में ईंधन असमान रूप से जलता है, जिससे आवाज, पावर की कमी और लंबे समय में इंजन को नुकसान हो सकता है।

जितना ज्यादा RON, उतना बेहतर इंजन प्रोटेक्शन। एथनॉल का ऑक्टेन वैल्यू करीब 108 RON होता है, इसलिए 20% मिश्रण से पेट्रोल की गुणवत्ता सुधरती है।

गाड़ियों पर क्या असर?

उद्योग के अधिकारियों के अनुसार, 2023-25 के बाद बनी ज्यादातर गाड़ियां E20 के अनुकूल हैं और कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, पुरानी गाड़ियों में 3-7% तक माइलेज घट सकता है और रबर या प्लास्टिक पार्ट्स पर हल्का असर पड़ सकता है।

सरकार ने 10% एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य जून 2022 में समय से पहले हासिल कर लिया था। इसके बाद 20% लक्ष्य को 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया गया। फिलहाल देश के ज्यादातर पेट्रोल पंप पर E20 उपलब्ध है।

Related Posts

सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!
देश

सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

June 19, 2026
GST हटने के बाद, डीजल की कीमतें में पहली बार बड़ी गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट
देश

कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!

June 19, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस

June 19, 2026
ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
देश

ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

June 18, 2026
PhonePe लाया नया नियम, Wallet इस्तेमाल नहीं कर ने पर हर 3 महीने में कट जाएंगे 100 रुपए
देश

PhonePe लाया नया नियम, Wallet इस्तेमाल नहीं कर ने पर हर 3 महीने में कट जाएंगे 100 रुपए

June 18, 2026
सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹3,988 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट
देश

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹3,988 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 18, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 4 से 26 अप्रैल तक यात्रियों को होगी दिक्कत, देखें पूरी लिस्ट यहां

February 10, 2026
रेलवे में NTPC ग्रेजुएट और UG कैटेगरी में 8875 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

रेलवे में NTPC ग्रेजुएट और UG कैटेगरी में 8875 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

September 24, 2025
पर्वों का आयोजन परम्परागत सुव्यविस्थत ढंग से हो, सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर

पर्वों का आयोजन परम्परागत सुव्यविस्थत ढंग से हो, सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर

August 8, 2025
क्या 1 फरवरी को ही पेश होगा देश का आम बजट? रविवार पड़ने से क्यों बढ़ा सस्पेंस और कन्फ्यूजन, यहां जानिए पूरी सच्चाई

आजाद भारत में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी आम जनता के लिए बड़ी घोषणाएं

January 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!
  • कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!
  • EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस
  • मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR