मार्च महीने का सिनेमा प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। इस महीने एक तरफ जहां बड़े पर्दे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ OTT प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
‘हेलो बच्चों’
फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘हेलो बच्चों’ 6 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसमें विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ विक्रम कोचर, गिरजा ओक गोडबोले, नमन जैन, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा और सतेंद्र सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘सूबेदार’
अनिल कपूर की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च को Prime Video पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक नजर आएंगे।
‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’
पॉपुलर सीरीज Peaky Blinders से जुड़ी फिल्म ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’ 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें Cillian Murphy और पॉल एंडरसन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।
‘जब खुली किताब’
पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘जब खुली किताब’ 6 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होगी। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
‘मेड इन कोरिया’
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रियंका मोहन और कोरियाई अभिनेत्री पार्क हे जिन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
‘जैज सिटी’
निर्देशक सौमिक सेन की बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज ‘जैज सिटी’ 19 मार्च को SonyLIV पर रिलीज होगी। इस सीरीज में पुराने कोलकाता की झलक देखने को मिलेगी।
‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2’
अमेरिकी टीवी शो Daredevil: Born Again का दूसरा सीजन 25 मार्च से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में Charlie Cox एक बार फिर डेयरडेविल के किरदार में नजर आएंगे।
कुल मिलाकर, मार्च का महीना OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है, जहां हर हफ्ते नए कंटेंट के साथ एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलेगा।















