बसंत के आगमन के साथ देशभर में रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इन त्योहारों का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली 4 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। हालांकि, कई शहरों में 3 मार्च को भी बैंक बंद रहे थे, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
अगर आप आज 4 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं।
क्या आज बैंक बंद हैं?
Reserve Bank of India (RBI) के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, होली के दूसरे दिन (धुलेटी/याओसांग) के अवसर पर देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगरतला, देहरादून, लखनऊ और नई दिल्ली समेत कुल 21 शहरों में आज बैंक अवकाश है।
इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
4 मार्च को उत्तरी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं। जिन प्रमुख शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, उनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला शामिल हैं।
राज्यों की बात करें तो त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में आज बैंक बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ जिलों में होलिका दहन और रंग वाली होली के चलते लगातार दूसरे या तीसरे दिन भी बैंक बंद रहने की स्थिति है।
हालांकि, ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए जरूरी लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा सकता है।
| तारीख | दिन | क्यों बंद रहेंगे बैंक? | किन शहरों में बंद रहेगा |
| 1 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | सभी शहर |
| 2 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन | कानपुर, लखनऊ |
| 3 मार्च 2026 | मंगलवार | होली (दूसरा दिन) / डोल जात्रा / धुलंडी / अट्टुकल पोंगाला | बेलापुर, भोपाल , देहरादून, गुवाहाटी , हैदराबाद , जयपुर, कोलकाता , लखनऊ, मुंबई , नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा |
| 4 मार्च 2026 | बुधवार | होली/धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन | अगरतला, अहमदाबाद , आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ , देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू , कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली , पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला |
| 8 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | सभी शहर |
| 13 मार्च 2026 | शुक्रवार | चापचर कुट | आइजोल |
| 14 मार्च 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार (बैंक अवकाश) | सभी शहर |
| 15 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | सभी शहर |
| 17 मार्च 2026 | मंगलवार | शब-ए-क़द्र | इम्फाल, जम्मू, श्रीनगर |
| 19 मार्च 2026 | गुरुवार | गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगू नववर्ष/चीराओबा/प्रथम नवरात्र | बेलापुर, बेंगलुरु , चेन्नई , हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, विजयवाड़ा |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | ईद-उल-फितर (रमज़ान) / जुमात-उल-विदा | इंफाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) / खुतुब-ए-रमज़ान / सरहुल | अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर |
| 22 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | सभी शहर |
| 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्री राम नवमी | अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | श्री राम नवमी (चैते दसैन) | भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, विजयवाड़ा |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार (बैंक अवकाश) | सभी शहर |
| 29 मार्च 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | सभी शहर |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती | अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची |













