Realme ने भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन बड़ी 7000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस मजबूती और वॉटर रेजिस्टेंट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। Realme C83 कंपनी की C सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे किफायती फोन है, जिसमें इतनी हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
Realme C83 की कीमत
Realme C83 तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है— 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। वहीं, दूसरे वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है।
फोन की पहली बिक्री 7 मार्च को दोपहर 12 बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा।
- 4GB RAM + 64GB – 13,499 रुपये
- 4GB RAM + 128GB – 14,499 रुपये
- 6GB RAM + 128GB – 17,499 रुपये
Realme C83 5G के फीचर्स
रियलमी का यह बजट फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 15W का USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। Realme C83 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।
| Realme C83 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच, 144Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| स्टोरेज | 6GB, 128GB |
| बैटरी | 7000mAh, 15W |
| कैमरा | 13MP, 5MP |
| OS | Android 16, Realme UI 7.0 |
इस सस्ते फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और IP64 रेटिंग मिलता है, जो फोन को ड्यूरेबल बनाता है। यह फोन फ्लेम ग्रीन और फ्लेम ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में वेपर चेंबर कूलिंग भी दिया गया है, जो इसे गर्म नहीं होने देता है। इसके बैक में 13MP का AI कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
















