• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

Amish Kumari by Amish Kumari
March 6, 2026
in रायगढ़
सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 6 मार्च 2026/ सुदूर वनांचल क्षेत्र के नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड धरमजयगढ़ के तहसील मुख्यालय कापू स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर का अवलोकन कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने तत्काल निराकरण नहीं होने वाले आवेदनों की जांच कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा आवेदकों को इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आमजनों से विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने का आग्रह किया।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, चिप्स, शिक्षा, आदिवासी विकास, वन, समाज कल्याण, श्रम, मछली पालन एवं पशुधन विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 170 जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 07 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 35 लोगों की टीबी जांच की गई, 100 महिलाओं की एनसीडी जांच की गई तथा 83 लोगों को दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में 40 से अधिक आधार कार्ड भी बनाए गए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में अलग-अलग विभागों के लिए पंजीयन काउंटर बनाए गए थे, जिससे लोगों को आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज कराने में सुविधा हुई। साथ ही शिविर स्थल पर पेयजल, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।

हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित
शिविर के दौरान कई हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इनमें 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई। महिला स्व-सहायता समूह कुमरता को खेती कार्य के लिए 02 लाख रुपये तथा जय भीम समूह कापू को आजीविका गतिविधियों के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही 10 बच्चों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा 20 से अधिक हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत दो हितग्राहियों को मछली जाल एवं दो हितग्राही को आईस बाक्स प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मोतीराम को छड़ी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में आवास, शौचालय, पेयजल, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल तक सड़क निर्माण, आधार पंजीयन तथा राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, नीरज शर्मा, भारत साहू, विदेशी, विनय शर्मा, दुर्गावती सिंह, अशांति टंडन, मदन राठिया, जनक राठिया, कापू सरपंच सुमित्रा सर्पराज, संतोष गुप्ता, सरपंच शोभनी बाई मोदी, धरमपाल गुप्ता, निधीश्वर प्रधान, मनीष राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ प्रवीण भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
“ऑपरेशन तलाश” के तहत पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन तलाश” के तहत पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…

इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…

August 3, 2025
HRA क्लेम में अब मकान मालिक से संबंध बताना होगा, नया इनकम टैक्स फॉर्म 1 अप्रैल से लागू

HRA क्लेम में अब मकान मालिक से संबंध बताना होगा, नया इनकम टैक्स फॉर्म 1 अप्रैल से लागू

February 25, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी, उत्तराखण्ड की शेरनी…IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक…

छत्तीसगढ़ की बेटी, उत्तराखण्ड की शेरनी…IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक…

August 16, 2025
*शादी की पार्टी को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

*शादी की पार्टी को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

May 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR