बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 मार्च 2026 तय की गई है।
उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और आवेदन लिंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही 2 से 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस और अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम 30 वर्ष, स्केल II, स्केल III अधिकतम 35 वर्ष, स्केल IV के लिए अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। एससी, एसटी को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग 3 वर्ष, दिव्यांगजन को 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाएं।
- लॉग इन करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल दर्ज करके फॉर्म भर लें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- अंत में प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 850 रुपए फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 175 रुपए निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम में भाग लेना होगा। परीक्षा के बाद निर्धारित कटऑफ अंक पाने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी।
















