• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, बीकेटीसी बैठक में कई अहम फैसले

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in देश
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, बीकेटीसी बैठक में कई अहम फैसले
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आगामी चारधाम यात्रा सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1.21 अरब रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया गया। इसके साथ ही यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को मजबूत करने, ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में मंदिर समिति का शिविर कार्यालय खोलने और धामों में निर्धारित दूरी तक मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगाने जैसे फैसले लिए गए। अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

READ ALSO

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया यानी 19 अप्रैल को खुलेंगे।

मंगलवार को बीकेटीसी के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पिछली बोर्ड बैठक की अनुपालन रिपोर्ट पेश की और वर्ष 2026-27 का बजट भी प्रस्तुत किया।

बैठक में बदरीनाथ धाम के लिए 57 करोड़ 47 लाख 39 हजार 601 रुपये और केदारनाथ धाम के लिए 63 करोड़ 60 लाख 59 हजार 900 रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। वहीं प्रस्तावित आय के मुकाबले कुल 99 करोड़ 45 लाख 36 हजार 651 रुपये के खर्च का प्रावधान रखा गया है।

समिति ने तय किया कि यात्रा सीजन के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब बदरीनाथ धाम में भी पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण, सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डॉ. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव भी किए पारित

  • बीकेटीसी अधिनियम में कतिपय प्रविधानों में संशोधिन करने
  • रावल की नियुक्ति नियमावली व परंपराओं के संबंध में
  • बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर में पूजा-दर्शन व्यवस्था
  • बीकेटीसी को कार्यदायी संस्था नामित करने
  • कर्मचारियों की प्रोन्नति
  • मानदेय बढ़ाने
  • आदि बदरी मंदिर को बीकेटीसी में सम्मिलित करने
  • डिमरी धार्मिक पंचायत के पत्रों पर विचार
  • पूजा सामग्री खरीदने
  • मर्कंटेश्वर मंदिर के सभा मंडप पुनर्निर्माण
  • बीकेटीसी कर्मचारियों के वेतन पेंशन के लिए रिवाल्विंग फंड बनाने
  • यात्रा एवं दर्शन एसओपी विचार
  • मंदिर परिसर
  • दर्शन पंक्ति-रेलिंगों की मरम्मत
  • स्वच्छता
  • विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था
  • आनलाइन पूजा
  • मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने
  • मंदिरों के जीर्णोंद्धार आदि

Related Posts

देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
देश

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
देश

Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

September 19, 2026
अन्य खबर

Moody’s on India GDP: Indian Economy को लेकर बड़ी खबर, भारत की GDP ग्रोथ 7% रह सकती है: मूडीज ने अनुमान 6% से बढ़ाया

September 18, 2026
देश

Pakistan Bomb Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा लोग घायल

September 18, 2026
देश

UGC NET June 2026 Result: UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

September 18, 2026
Next Post
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने संभाली अंतरिम जिम्मेदारी

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने संभाली अंतरिम जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

July 30, 2025
छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यापम ने जारी की नई गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर

व्यापमं ने परीक्षा समय में किया बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होंगी प्रमुख परीक्षाएं; जानें ड्रेस कोड और नए निर्देश

April 18, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में 19 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कई जिलों के अपर कलेक्टर, यहां देखें लिस्ट

July 8, 2026
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए “GOOD NEWS”, रायपुर -राजिम के बीच इस तारीख से चलेगी मेमू ट्रेने

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए “GOOD NEWS”, रायपुर -राजिम के बीच इस तारीख से चलेगी मेमू ट्रेने

September 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR