• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 27 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर! जानें कौन से जिलों में कितने वोटरों के हट सकते हैं नाम

Amish Kumari by Amish Kumari
December 19, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 27 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर! जानें कौन से जिलों में कितने वोटरों के हट सकते हैं नाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत फार्म जमा करने की तय तारीख समाप्त हो चुकी है। बीती रात 12 बजे तक फार्म जमा करने का अंतिम समय था, जो अब खत्म हो गया है। इसके बाद अब सभी की निगाहें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची पर टिकी हैं, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश में कितने वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

 

ड्राफ्ट सूची जारी होने से पहले आईबीसी 24 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें वे वोटर शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से कहीं और स्थानांतरित हो गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, या फिर जो बीएलओ को अपने पते पर नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं के नाम कटना लगभग तय माना जा रहा है।

 

जिलेवार संभावित कटौती के आंकड़े

राजधानी रायपुर में करीब 5 लाख वोटरों के नाम कटने की संभावना है। बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन लाख, दुर्ग में 2 लाख से अधिक, बलौदाबाजार-भाटापारा में सवा लाख, कोरबा में सवा लाख से ज्यादा, रायगढ़ में करीब 80 हजार और महासमुंद में 90 हजार से अधिक वोटरों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।

 

 

इसके अलावा, प्रदेश में करीब साढ़े 6 लाख ऐसे मतदाता भी हैं जिन्होंने SIR फार्म तो जमा किया है, लेकिन वर्ष 2003 की SIR सूची में उनका या उनके माता-पिता अथवा परिजनों का नाम नहीं मिला है। ऐसे मतदाताओं पर भी नाम कटने की तलवार लटक रही है। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से इन्हें नोटिस भेजा जाएगा और दस्तावेज प्रस्तुत कर नागरिकता या पात्रता साबित करने का अवसर दिया जाएगा। तय समय में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इनके नाम भी हटाए जा सकते हैं।

2003 की सूची से अलग है रिकॉर्ड

Chhattisgarh SIR 2025 Final Data: इस श्रेणी में भी सबसे अधिक संदिग्ध मतदाता रायपुर जिले में हैं, जहां करीब 1.30 लाख नाम शामिल हैं। बिलासपुर में 1 लाख से अधिक, कोरबा और दुर्ग में करीब 40-40 हजार ऐसे वोटर पाए गए हैं, जिनका रिकॉर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा है।

 

कुल मिलाकर प्रदेश में 33 से 34 लाख मतदाताओं के नाम कटने की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख है, जिसमें से करीब 15.50 प्रतिशत वोटरों के नाम सूची से हट सकते हैं। हालांकि अंतिम स्थिति निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद ही स्पष्ट होगी, जो अगले एक से दो दिनों में जारी की जा सकती है।

. SIR फार्म जमा करने के बाद अगला कदम क्या है?

SIR फार्म जमा करने की अंतिम तारीख के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी

किन कारणों से वोटरों के नाम कट सकते हैं?

मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट नाम वाले और बीएलओ को नहीं मिले मतदाता ऐसे नाम कटने तय

2003 की सूची से नाम नहीं मिलने पर क्या होगा?

2003 सूची से रिकॉर्ड न मिलने पर चुनाव आयोग दस्तावेज दिखाने का मौका देगा मतदाताओं

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

November 7, 2026
Next Post
शादी के सीजन में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा 24, 22 और 18 कैरेट का दाम?

शादी के सीजन में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा 24, 22 और 18 कैरेट का दाम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर है, इनके खात्मा के लिए चलाए जा रहे महाअभियान में अंतिम आहूति के लिए सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है -उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर है, इनके खात्मा के लिए चलाए जा रहे महाअभियान में अंतिम आहूति के लिए सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 8, 2025
परमात्मा का चयन ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित लीग हेतु

परमात्मा का चयन ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित लीग हेतु

October 5, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा

July 23, 2026
इन 10 IPO ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश, लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक दिया रिटर्न

डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है Turtlemint Fintech IPO, कल होगा लिस्टिंग

June 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR