• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो विस्फोटक समेत नक्सलियों का डंप बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
March 14, 2026
in छत्तीसगढ़
सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो विस्फोटक  समेत नक्सलियों का डंप बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटक और अन्य सामग्री का डंप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 खुफिया सूचना के आधार पर चला ऑपरेशन

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि सुकमा क्षेत्र के ग्राम गोमगुड़ा के पोडियमपारा इलाके में नक्सलियों ने विस्फोटक और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 226वीं बटालियन की सी कंपनी ने 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 5:50 बजे विशेष एंबुश ऑपरेशन शुरू किया।

READ ALSO

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीणों को मिलेगा उद्योग स्थापना का अवसर

घेराबंदी कर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

यह कार्रवाई सहायक कमांडेंट जी. नबी के नेतृत्व में की गई, जबकि कमांडेंट एच.पी. सिंह और द्वितीय कमान अधिकारी बीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पूरा अभियान संचालित किया गया। जवानों ने एफओबी गोमगुड़ा से करीब एक किलोमीटर पश्चिम स्थित पोडियमपारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

घने जंगल और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने पूरे इलाके की बारीकी से जांच की। इसी दौरान एक संदिग्ध नक्सली डंप साइट का पता चला। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और के-9 तथा बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल (BDD) स्क्वॉड की मदद से जांच की गई।

18 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत कई सामान बरामद

तलाशी के दौरान करीब 18 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, काला तिरपाल, पिट्ठू बैग, स्लीपिंग बैग, नक्सली पत्रिका, चाकू, मेडिकल और मेस से जुड़ी सामग्री, इलेक्ट्रिकल वायर, चार्जर, डेटा केबल, बैटरी, स्विच, ड्राइंग मैप चार्ट पेपर और 50 लीटर का ब्लू ड्रम बरामद किया गया।

इसके अलावा स्टील का टिफिन बॉक्स, चाय का गिलास, तांबे की पानी की बोतल, छाता और कपड़े भी मिले हैं। इन सामानों से आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इस इलाके में लंबे समय तक ठहरने या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि सुरक्षा बलों की समय पर कार्रवाई से उनकी योजना नाकाम हो गई।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई निगरानी

बरामद सभी सामान को सुरक्षा मानकों के तहत जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

August 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीणों को मिलेगा उद्योग स्थापना का अवसर

August 11, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 साल से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 11, 2026
15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत
छत्तीसगढ़

15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, यहां जानें नई तारीख

August 11, 2026
Next Post
रेलवे में NTPC ग्रेजुएट और UG कैटेगरी में 8875 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

दक्षिण मध्य रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, पात्रता से लेकर फीस तक जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?

शादी से पहले संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा– ‘भरोसा करने से पहले बरतें पूरी सावधानी’

February 16, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

June 26, 2026
रायपुर में “ग्रीन पालना अभियान”- नवप्रसूताओं को मिली 80 फलदार पौधों की सौगात

रायपुर में “ग्रीन पालना अभियान”- नवप्रसूताओं को मिली 80 फलदार पौधों की सौगात

August 11, 2025
विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़

विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़

August 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज
  • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस
  • देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR