Vivo ने अपने नए बजट फोन को भारत में पेश कर दिया है, जिसमें बड़ी 7200mAh बैटरी दी गई है। यह फोन फीचर्स और डिजाइन में iQOO Z11x 5G की तरह ही लगता है। Vivo T5x 5G में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को स्मूद परफॉर्मेंस और पर्याप्त स्टोरेज मिलता है।
Vivo T5x 5G की कीमत
वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर में आता है। फोन की पहली सेल 24 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
- 6GB RAM + 128GB- 18,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB- 20,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB- 22,999 रुपये
Vivo T5x 5G के फीचर्स
वीवो के इस सस्ते फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन में वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इस फोन में iQOO Z11x 5G की तरह ही MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर मिलता है।
| Vivo T5x 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.78 इंच, LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 Ultra |
| बैटरी | 7200mAh, 44W |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB |
| कैमरा | 50MP + 2MP, 32MP |
| OS | Android 16, OriginOS |
इस सस्ते फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। इस फोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
















