• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिला अस्पताल से चोरी बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 17, 2026
in रायगढ़
जिला अस्पताल से चोरी बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकुटमणी चौहान, निवासी लुकापारा थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने दिनांक 16 मार्च को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 15 मार्च को अपनी पत्नी के इलाज हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ आया था और अपनी काले रंग की हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 0815 को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल के बाइक स्टैंड में हैंडल लॉक कर खड़ा किया था। शाम करीब 6 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 303(2) BNS* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें कुछ संदेहियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके आधार पर पुलिस ने शिव सारथी, शंकर मिंज एवं रश्मि भारद्वाज (सारथी) की पहचान कर उनके निवास स्थान टीव्ही टावर, विनोद पान ठेला के पास दबिश दी और तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 मार्च को अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी किया और घर में छिपाकर रखा था, ताकि बाद में बिक्री कर सकें।

आरोपी शिव सारथी के मेमोरेंडम पर चोरी की गई हीरो ग्लैमर एक्स-टेक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000 रुपये) बरामद कर जब्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, आरक्षक राजश्री मेश्राम, उत्तम सारथी, नितेश लकड़ा, गोविंद पटेल तथा महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

*“चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”*

*गिरफ्तार आरोपी
1. शिव सारथी पिता स्व० सालिक राम सारथी उम्र 24 वर्ष
2. शंकर मिंज पिता कासफेर मिंज उम्र 25 वर्ष
3. रश्मि भारद्वाज (सारथी) पति शंकर मिंज उम्र 25 वर्ष तीनों टीव्ही टावर विनोद पानठेला के पास रायगढ थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर, जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर, जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा..

CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा..

October 30, 2025
छत्तीसगढ़ वालों जरा सावधान रहना! 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां बरसेंगे इंद्रदेव…

छत्तीसगढ़ वालों जरा सावधान रहना! 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां बरसेंगे इंद्रदेव…

September 12, 2025
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

आज इन चार राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, करियर-व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

July 28, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR