• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

महिला आरक्षण जल्द लागू करने की तैयारी: इसी सत्र में संशोधन बिल ला सकती है सरकार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 23, 2026
in देश
महिला आरक्षण जल्द लागू करने की तैयारी: इसी सत्र में संशोधन बिल ला सकती है सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। खबर है कि सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन बिल ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ में बदलाव कर महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की शर्त से अलग करना चाहती है। हालांकि इसके लिए अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन जरूरी होगा।

सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें एनसीपी, सपा, बीजेडी, शिवसेना (उद्धव गुट), वाईएसआर कांग्रेस और एआईएमआईएम के नेता शामिल हुए। कांग्रेस और टीएमसी के साथ बातचीत अभी बाकी है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है, ताकि सभी दलों की राय ली जा सके।

READ ALSO

कल 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

अगले हफ्ते संसद में आ सकता है बिल

सरकार की योजना है कि अगले सप्ताह संसद में संशोधन विधेयक पेश किया जाए। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2027 से महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है। इन दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

2023 में पास हुआ था नारी शक्ति वंदन कानून

एनडीए सरकार ने 2023 में संविधान संशोधन के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया था। इसके लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया था। लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को संशोधित कर नया नाम दिया गया था।

2029 से लागू होने का था प्रावधान

इस कानून के अनुसार महिला आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू होना था, क्योंकि इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया था। कोविड-19 के कारण 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी, इसलिए पुराने आंकड़ों पर आरक्षण लागू नहीं किया जा सकता था। अब सरकार इस शर्त को हटाकर आरक्षण को जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Related Posts

कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
देश

कल 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

March 23, 2026
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद
देश

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

March 23, 2026
भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, 2026 में GDP ग्रोथ 7.4% रहने की संभावना
देश

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत की GDP में 4% तक गिरावट का खतरा, मूडीज की बड़ी चेतावनी

March 23, 2026
सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स
देश

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: एक झटके में ₹13,988 सस्ता हुआ सोना, जानिए ताजा रेट

March 23, 2026
फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
देश

डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।

March 23, 2026
दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
देश

दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

March 23, 2026
Next Post
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 5, 2025
पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 बच्चों की मौत जिम्मेदार कोल्ड्रिफ कफ सिरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार…

पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 बच्चों की मौत जिम्मेदार कोल्ड्रिफ कफ सिरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार…

October 9, 2025
“किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान योजना से अब सालाना 12,000 रुपये मिल सकते हैं”

पीएम किसान योजना: आज किसानों के खाते में आएंगे 22वीं किस्त के 2,000 रुपये, पीएम मोदी देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

March 13, 2026
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

August 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • कल 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत
  • IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू
  • एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
  • महिला आरक्षण जल्द लागू करने की तैयारी: इसी सत्र में संशोधन बिल ला सकती है सरकार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR