• Privacy Policy
  • About Us
Monday, July 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Amish Kumari by Amish Kumari
November 5, 2025
in अन्य
7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Moto G67 Power 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है और ये कंपनी के लेटेस्ट G सीरीज में नया एडिशन है। इस फोन की खास बात है कि ये शानदार बैटरी, जानदार कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ आता है। ये हैंडसेट स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसैट के साथ आता है और इसमें 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। ये तीन Pantone क्यूरेटेड कलर्स में मिलेगा और दो तरह के स्टोरेज कन्फिगरेशन में आता है। नया Moto G67 Power 5G को भारत में फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 50-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ आता है और फ्रंट में 6.7-इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

 

READ ALSO

कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

50MP के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

Moto G67 Power 5G की कीमत और भारत में उपलब्धता

 

Moto G67 Power 5G की कीमत काफी आकर्षक है और इसे भारत में बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के लिए 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि फिलहाल इस बेस वेरिएंट को इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ 14,999 रुपये में बेचा जाने वाला है। इसके साथ ही इसके टॉप लाइन ऑप्शन की बात करें तो ये फोन 8GB RAM + 256GB जीबी स्टोरेज में आएगा।

 

 

 

 

 

मोटो के नए फोन के कलर्स

इस फोन को आप आने वाली 12 नवंबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन के कलर्स भी काफी आकर्षक हैं और Moto G67 Power 5G में पैराशूट पर्पल, पैनटोन ब्लू कुराकाओ और पैनटोन सीलेंट्रो कलर में ये फोन मिलेंगे।

 

 

 

 

 

Moto G67 Power 5G फोन का कैमरा

 

Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 मेन कैमरा है जो f/1.8 अपरचर के साथ आता है और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपरचर के साथ आता है। साथ ही ये ‘टू-इन-वन फ्लिकर’ कैमरा से लैस है। फ्रंट में ये 32-मेगापिक्सेल (f/2.2) सेल्फी कैमरा को सपोर्ट करता है।

 

 

 

Moto G67 Power 5G फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Moto G67 Power 5G एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉइड 15-बेस्ड Hello UX पर रन करता है। कंपनी ने इस फोन के लिए एक OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। ये फोन 6.7-इंच फुली HD+ (1,080×2,400 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में 391ppi पिक्सेल डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 85.97 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ ही HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है। मोटोरोला का दावा है कि नई जी सीरीज के फोन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन मिलेगा।

 

 

 

Moto G67 Power 5G के अन्य फीचर्स

 

एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक जायरोस्कोप, एक SAR सेंसर और एक ई-कंपास भी है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेंज ऑडियो सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को धूल और छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसके रियर पैनल पर वेगन लेदर फिनिश भी है।

Related Posts

कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
अन्य

कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

July 18, 2026
50MP के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

50MP के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानें कीमत और फीचर्स

July 17, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
अन्य

सरकार ने पेट्रोल पर ₹2 टैक्स घटाया और डीजल पर ₹7 बढ़ाया, जानिए आम जनता को कितना होगा फायदा

July 16, 2026
आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले यहां करें चेक
अन्य

आज रथ यात्रा के चलते आपके शहर में बैंक बंद है या खुले? काम पर निकलने से पहले तुरंत चेक करें अपने शहर की लिस्ट!

July 16, 2026
भोजन के बाद टहलने से गैस, पेट फूलने और आंतों के लिए होता है फायदेमंद
अन्य

भोजन के बाद टहलने से गैस, पेट फूलने और आंतों के लिए होता है फायदेमंद

July 16, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व
अन्य

जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व

July 16, 2026
Next Post
महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी

महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UN में भारतीय राजदूत का बड़ा बयान, कहा- ‘युद्ध का युग नहीं’, संघर्ष का अंत सभी के हित में…

UN में भारतीय राजदूत का बड़ा बयान, कहा- ‘युद्ध का युग नहीं’, संघर्ष का अंत सभी के हित में…

September 5, 2025
समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

August 2, 2025
प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

August 29, 2025
एनआईटी रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति की गूंज से गूंजा परिसर

एनआईटी रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति की गूंज से गूंजा परिसर

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया
  • छत्तीसगढ़ में खौफनाक मर्डर: दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेत कर हत्या
  • ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार
  • JP Nadda से मिलने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता, संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों साथ हुआ था लाठीचार्ज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR