मार्च का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो पहले ही तारीखें नोट कर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
इस बीच सिर्फ सोमवार, 30 मार्च को ही बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, त्योहारों और वीकेंड की वजह से लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।
ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और आखिरी समय की भागदौड़ से बचें। ध्यान रहे कि बैंकों की छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती हैं।
मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 26 मार्च, 2026 (गुरुवार): राम नवमी
- 27 मार्च, 2026 (शुक्रवार): कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दसैं) की छु्टी इस दिन भी है।
- 28 मार्च, 2026 (शनिवार): चौथा शनिवार
- 29 मार्च, 2026 (रविवार) : रविवार
- 31 मार्च, 2026 (मंगलवार): महावीर जयंती
















