आज के समय में आधार (Aadhaar) और पैन कार्ड (PAN Card) बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। लगभग हर जरूरी काम में इनकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में इन दोनों को समय-समय पर अपडेट रखना भी उतना ही जरूरी है।
1 अप्रैल से लागू होगा नियम
अगर किसी व्यक्ति के पैन और आधार में नाम अलग-अलग दर्ज है, तो 1 अप्रैल से उसका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। इसके चलते उसे ज्यादा टीडीएस देना पड़ सकता है और इनकम टैक्स रिफंड लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
समय रहते करें नाम अपडेट
इस परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने आधार या पैन कार्ड में नाम एक जैसा कर लें। इसके लिए आपको किसी एक दस्तावेज में ही नाम अपडेट करना होगा।
आधार में नाम कैसे बदलें?
आधार कार्ड में नाम या अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप आधार ऐप के जरिए आसानी से अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसके माध्यम से नाम बदलने की प्रक्रिया भी काफी आसान हो गई है।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले अगर आधार ऐप फोन में नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
स्टेप 2- अब रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें। आप आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।
स्टेप 3- अब यहां आपको Update Aadhaar Online का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- फिर आपको नाम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 6- लास्ट में आपको शुल्क भरकर सबमिट करना होगा।
आपका अपडेटिड नाम कब तक शो होगा ये जानने के लिए आप स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पता कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं कि पैन कार्ड में नाम कैसे बदला जा सकता है।
Pan Card में कैसे बदले नाम?
-
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर जाए।
-
अब यहां आपको Changes/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
-
इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करना होगा।
-
डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
-
इसके बाद जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर, चेंज कर लें।
-
अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं तो इसे अपलोड करें।
-
अंत में आपको फीस भरकर सबमिट करना होगा।
-
लास्ट में Acknowledgement स्लिप भी डाउनलोड कर लें। इसके जरिए आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं।
















