• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल से बदलेंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, अब सिर्फ OTP नहीं, डबल सिक्योरिटी के बाद ही होगा पेमेंट

Amish Kumari by Amish Kumari
March 29, 2026
in देश
1 अप्रैल से बदलेंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, अब सिर्फ OTP नहीं, डबल सिक्योरिटी के बाद ही होगा पेमेंट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप UPI या किसी भी डिजिटल तरीके से पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ऑनलाइन पेमेंट के सुरक्षा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब केवल OTP के भरोसे ट्रांजेक्शन नहीं होगा, बल्कि यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

सीधे शब्दों में कहें तो अब हर ऑनलाइन पेमेंट में डबल सुरक्षा लेयर होगी। यानी OTP के साथ-साथ पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक जैसे अतिरिक्त वेरिफिकेशन के बाद ही पेमेंट पूरा हो सकेगा। इसका मकसद साइबर ठगी के मामलों को कम करना और यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करना है। यह नियम सितंबर 2025 में जारी किया गया था, जिसकी डेडलाइन अब 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।

READ ALSO

SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल

कैसे बदलेगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका

1 अप्रैल से डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय यूजर्स को दो स्तर की सुरक्षा से गुजरना होगा। पहले स्टेप में आपको अपना पिन या पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद दूसरी लेयर में OTP, फेस स्कैन, फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

इसके अलावा, जिस डिवाइस से आप पेमेंट कर रहे हैं, उसकी पहचान भी वेरिफाई की जा सकती है। खास बात यह है कि हर बार एक ही तरीका नहीं होगा, बल्कि अलग-अलग तरीकों से ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

हालांकि, यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। यह नया सिस्टम आपकी वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लागू किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।

किन-किन तरीकों से होगा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

  • पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर या PIN
  • फेस रिकॉग्निशन या फिंगरप्रिंट जैसे बायोमीट्रिक तरीके
  • डिवाइस टोकन
  • सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी टोकन या
  • SMS बेस्ड ओटीपी

आजकल साइबर फ्रॉड या डिजिटल ठगों ने केवल एक ओटीपी या पिन के जरिए होने वाले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी हेराफेरी के तरीके ढूंढ लिए हैं। इसीलिए ये डबल सेफ्टी लेयर को लागू किया जा रहा है जिससे आम लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई के पैसे को सुरक्षित रखा जा सके। अगर यूजर्स कोई बड़ा पेमेंट या ऐसा पेमेंट करते हैं जो उनके ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के पैटर्न से अलग है तो बैंक ये पेमेंट टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA के जरिए ही पूरी होने देगा।

उदाहरण- किसी दुकान, मॉल में क्रेडिट-डेबिट कार्ड देने पर जैसे ही आप POS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन में पिन डालेंगे तो केवल उसके जरिए पेमेंट नहीं होगा, यूजर्स को ओटीपी भी बताना पड़ेगा। यानी कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को दो तरीके से ऑथेंटिकेट करना होगा। इसी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA के जरिए आपको डबल सेफ्टी लेयर मिलने वाली है और साइबर ठगों की चालाकी धरी रह जाएगी।

Related Posts

SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!
देश

SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

August 18, 2026
भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल
देश

भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल

August 18, 2026
बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव; अब बैंक से जुड़े काम होंगे और आसान… निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
देश

बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव; अब बैंक से जुड़े काम होंगे और आसान… निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान

August 18, 2026
मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत
देश

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

August 17, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; 4 रुपये महंगा हुआ ब्रेड, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से बेकरी ने बढ़ाए दाम
देश

आम आदमी को बड़ा झटका; 4 रुपये महंगा हुआ ब्रेड, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से बेकरी ने बढ़ाए दाम

August 17, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

August 17, 2026
Next Post
इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा

अयोध्या, वाराणसी और पटना समेत 30 शहरों से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, IndiGo ने जारी किया नया फ्लाइट शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सितंबर महीने में भारत में होगी सबसे ज्यादा बारिश.. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…

सितंबर महीने में भारत में होगी सबसे ज्यादा बारिश.. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…

August 31, 2025
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके

शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 654 और निफ्टी में 162 अंकों की तेजी

July 10, 2026
पीएम श्री स्कूल में शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती, 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

सरकारी नौकरी पाने का मौका, स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

December 27, 2025
पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

August 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!
  • भीषण सड़क हादशा: ट्रक और लोडिंग वाहन में आमने-सामने टक्कर से 8 लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल
  • कर्क समेत इन राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी सुख समृद्धि, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव; अब बैंक से जुड़े काम होंगे और आसान… निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR