Instagram एक नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लान खासतौर पर स्टोरीज़ फीचर को बेहतर बनाने पर फोकस करेगा और यूजर्स को कई एडवांस टूल्स दे सकता है।
सोशल मीडिया कंसल्टेंट Matt Navarra के अनुसार, यह फीचर फिलहाल कुछ देशों—जैसे Philippines—में टेस्ट किया जा रहा है। इसकी कीमत करीब PHP 65 (लगभग ₹100 प्रति महीना) बताई जा रही है और इसमें एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
Instagram Plus में यूजर्स को स्टोरीज़ से जुड़े कई नए ऑप्शन मिल सकते हैं, जैसे:
- स्टोरीज़ की ऑडियंस को अलग-अलग ग्रुप में मैनेज करना
- यह देख पाना कि किसी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया
- स्टोरी पोस्ट करने से पहले उसका प्रीव्यू देखना
- स्टोरी की समय सीमा 24 घंटे से बढ़ाना
- ‘Spotlight’ फीचर के जरिए स्टोरी की रीच बढ़ाना
- ‘Superlike’ और ‘Super Hearts’ जैसे नए इंटरैक्शन ऑप्शन
इसके अलावा, यूजर्स बिना नाम दिखे स्टोरी का प्रीव्यू भी देख सकेंगे और स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च ऑप्शन भी मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस सब्सक्रिप्शन को दुनिया के कुछ हिस्सों में टेस्ट कर रही है, जिससे साफ है कि Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर पेड फीचर्स जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है।
हालांकि, Instagram ने अभी तक इस फीचर के आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। कब तक यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, इस पर भी स्थिति साफ नहीं है।
Instagram ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह 8 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स का सपोर्ट बंद करेगा। इसके बाद यूजर्स अपनी पुरानी एन्क्रिप्टेड चैट्स का एक्सेस खो सकते हैं, इसलिए कंपनी ने पहले ही डेटा डाउनलोड करने की सलाह दी है।
















