अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी का असर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोग तेज धूप का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए अम्बिकापुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
स्कूल समय में बदलाव का कारण
जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा और कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8 की वार्षिक परीक्षाएं प्रातः पहली पाली में चल रही हैं। इसी कारण कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं दोपहर में संचालित की जा रही हैं, जो 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएंगी।
नई समय सारणी
10 अप्रैल के बाद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालय पुनः सुबह 07:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।















