सरगुजा जिले के लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पहली घटना लखनपुर के ग्राम जमगला राइस मिल के पास हुई। इसमें तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे (Road accident) में बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चठिरमा फॉरेस्ट बेरियर के पास हुई। इसमें बाइक सवार 3 युवक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।
पहली घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला के पास रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो निवासी आदित्य पिता महेश राम, बाबूलाल पिता भगत राम तथा अमन पिता संतोष (22-25 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा गए थे। वहां से तीनों लौट (Road accident) रहे थे।
वे ग्राम जमगला स्थित राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर (Road accident) इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य व बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
भाजपा नेता ने पहुंचवाया अस्पताल
भाजपा लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी घटनास्थल के पास से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गुजर रहे थे। उन्होंने सडक़ पर पड़े युवकों को देखा और इसकी सूचना (Road accident) डॉक्टर व पुलिस को दी। फिर एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को लखनपुर अस्पताल लाया गया।
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने मृत युवकों का शव अस्पताल में रखवाया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल
इधर दूसरी घटना (Road accident) में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम चठिरमा फॉरेस्ट बैरियर के पास हुई। दरअसल सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम बिहारपुर निवासी पंकज सिंह 26 वर्ष अपने साथी ग्राम गंगापुर लटोरी निवासी कमलेश राजवाड़े व एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अंबिकापुर आ रहा था।
















