• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

थलापति विजय की फिल्म कब होगी रिलीज, जानिए मद्रास हाईकोर्ट की सुनवाई में क्या फैसला आया?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 20, 2026
in मनोरंजन
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग से लिया संन्यास, ‘जन नायकन’ होगी आखिरी फिल्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। एक तरफ दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म निर्माताओं के बीच मामला अब भी अटका हुआ है।

मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में विजय की आखिरी बताई जा रही फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

READ ALSO

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

यह अपील CBFC की ओर से दायर की गई थी, जिसमें एकल न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए गए थे।

कब आएगा कोर्ट का फैसला?

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा थी कि ‘जना नायकन’ 26 जनवरी के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, अब जब हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और अगली सुनवाई की तारीख भी तय नहीं की गई है, तो इन अटकलों पर विराम लग गया है। फिलहाल, 26 जनवरी को फिल्म की रिलीज की संभावना नजर नहीं आ रही है।

सुनवाई के दौरान CBFC ने दलील दी कि फिल्म को सर्टिफिकेट देने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि बोर्ड के चेयरपर्सन ने अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। बोर्ड ने यह भी कहा कि फिल्म में सुझाए गए कट्स अंतिम नहीं थे।

हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय

मद्रास हाईकोर्ट ने CBFC की उस अपील पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिसमें विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी गई थी। करीब तीन घंटे से ज्यादा चली सुनवाई के बाद भी फिल्म के भविष्य और रिलीज डेट को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है, जिससे विजय के प्रशंसकों में निराशा देखी जा रही है।

क्या है ‘जना नायकन’ विवाद?

‘जना नायकन’ को थलापति विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

हालांकि, रिलीज से ठीक पहले CBFC ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी और इसकी रिलीज रोक दी गई। शुरुआत में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 16 कट्स के साथ ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने का फैसला किया था, लेकिन बाद में एक शिकायत मिलने के बाद बोर्ड के चेयरपर्सन ने इस पर रोक लगा दी। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा।

फिल्म की तय रिलीज डेट यानी 9 जनवरी को एकल न्यायाधीश ने CBFC को फिल्म को सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया था। लेकिन बाद में मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने CBFC की अपील पर सुनवाई करते हुए उस आदेश पर रोक लगा दी।

Related Posts

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर
मनोरंजन

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

June 19, 2026
सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

June 18, 2026
आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

June 17, 2026
छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मनोरंजन

छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

June 15, 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

June 13, 2026
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल
मनोरंजन

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

June 12, 2026
Next Post
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, इंडियन एयरस्पेस में पाकिस्तानी विमानों के लिए ‘No Entry’ जारी रहेगी, बढ़ा दिया गया समयसीमा..

भारत सरकार का बड़ा एक्शन, इंडियन एयरस्पेस में पाकिस्तानी विमानों के लिए ‘No Entry’ जारी रहेगी, बढ़ा दिया गया समयसीमा..

September 23, 2025
बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

August 12, 2025
आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

November 9, 2025
रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

April 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
  • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR