वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का माहौल देखने को मिला। बाजार की शुरुआत भले ही सपाट रही, लेकिन कुछ ही देर में जोरदार उछाल आ गया। सुबह 9:21 बजे BSE Sensex 393.23 अंक चढ़कर 78,913.53 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं NSE Nifty भी 102.55 अंक की बढ़त के साथ 24,467.40 पर कारोबार करता दिखा।
इससे पहले सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 37.13 अंक की हल्की तेजी के साथ 78,557.43 पर था, जबकि निफ्टी मामूली 0.25 अंक की गिरावट के साथ 24,364.60 पर ट्रेड कर रहा था।
इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट
शुरुआती कारोबार में निफ्टी में अच्छी तेजी दिखी। Adani Ports, Shriram Finance, ICICI Bank, Axis Bank और Bajaj Finance के शेयर बढ़त में रहे।
वहीं दूसरी ओर SBI Life Insurance, Infosys, UltraTech Cement, TCS और HDFC Life के शेयरों में गिरावट देखी गई।
एनएसई के टॉप-5 गेनर शेयर
शुरुआती सत्र में निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में अदानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल रहे।














