• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ,सेना के एक्शन के बाद वापस लौटे ; सर्च ऑपरेशन जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 29, 2026
in देश
LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ,सेना के एक्शन के बाद वापस लौटे ; सर्च ऑपरेशन जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, नौशेरा के रुमलीधारा इलाके के पास देर रात पाकिस्तान की ओर से तीन ड्रोन भारतीय हवाई सीमा में दाखिल हुए। सीमा पर तैनात जवानों ने तुरंत ड्रोन की गतिविधि का पता लगा लिया।

इसके बाद भारतीय सेना ने अपना काउंटर-ड्रोन सिस्टम एक्टिव कर दिया। सेना की त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चले गए। हालांकि, किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

READ ALSO

Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट

अब सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि तीनों ड्रोन किस मकसद से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे और क्या उनके जरिए कोई संदिग्ध गतिविधि की गई। LoC पर पहले भी इस तरह की ड्रोन घुसपैठ की कोशिशें सामने आती रही हैं। सीमा पार से ड्रोन के जरिए आतंकियों तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने की कोशिश की जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके के बह्रूटी गांव में एक ड्रोन देखा गया था। यह LoC के पास मंगलनार-डबरोत की ओर बढ़ा और फिर पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इसके बाद सेना के जवानों ने सुरक्षा बढ़ा दी और सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसका मकसद यह पता लगाना है कि ड्रोन से भारतीय इलाके में कोई संदिग्ध सामान तो नहीं गिराया गया।

वन क्षेत्रों में भी बड़ा सर्च ऑपरेशन

ड्रोन गतिविधि के बीच पुलिस ने सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर ऊधमपुर, कठुआ और राजौरी के बड़े वन क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, ऊधमपुर-कठुआ वन क्षेत्र के खुबान, नगाइन, खत्रैल, गोडू फलाल, पडेतर, चोर मोट्टू, किया, खेबा, भेड़, जोफर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम संयुक्त अभियान शुरू किया गया था, जो अभी जारी है।

वहीं, राजौरी के गैबास, मिठियानी, मोगला और नरला इलाकों में दो संदिग्ध हथियारबंद लोगों के देखे जाने की सूचना के बाद अलग से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इन संदिग्धों को देखने की जानकारी सुरक्षा बलों को दी थी। आशंका है कि ये संदिग्ध आतंकवादी हो सकते हैं।

फाजिल्का में भी बरामद हुआ था पाकिस्तानी ड्रोन

इससे पहले पंजाब के फाजिल्का जिले में टाहलीवाला गांव के पास भारतीय सीमा में दाखिल हुए एक ड्रोन को BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद किया था। ड्रोन के साथ हथियारों की खेप भी मिली थी।

BSF को इलाके में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान धान के खेत से पाकिस्तान से आया ड्रोन और उसके साथ हथियार बरामद किए गए।

Related Posts

देश

Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

October 15, 2026
देश

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

October 15, 2026
देश

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

October 14, 2026
देश

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

October 14, 2026
देश

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

October 13, 2026
देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
Next Post
सितंबर से चीनी की सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, अब हर इतने दिन में मिलेगा बिक्री कोटा;जमाखोरी पर लगेगी रोक

सितंबर से चीनी की सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, अब हर इतने दिन में मिलेगा बिक्री कोटा;जमाखोरी पर लगेगी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Cg Current News : मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

August 25, 2026
जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

August 6, 2025
तीन दिवसीय विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान ‘बने खाबो – बने रहिबो’

तीन दिवसीय विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान ‘बने खाबो – बने रहिबो’

August 12, 2025
15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

August 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio Platforms IPO: Jio IPO में पैसा लगाने का मौका, जानिए प्राइस बैंड सहित सभी जरूरी डिटेल्स
  • DoT: DoT का नया नियम, 1 नवंबर से फोन पर दिखेगा Caller का नाम
  • Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
  • Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR