अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने वाले हैं। इनमें 4 आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे, जबकि 3 मेनबोर्ड कैटेगरी के होंगे। एसएमई कैटेगरी में आशुतोष फाइबर, शांति इनऑर्गेनिक्स, फाइकेम टेक्नोलॉजीज और फार्म पीस के आईपीओ शामिल हैं।
वहीं, मेनबोर्ड कैटेगरी में रेज ऑफ बिलीफ, दीपा ज्वैलर्स और पर्पल स्टाइल लैब्स के आईपीओ आने वाले हैं। आइए जानते हैं इन सभी आईपीओ से जुड़ी जरूरी जानकारी और यह भी देखते हैं कि इनमें से किसका जीएमपी सबसे ज्यादा है।
आशुतोष फाइबर
ये आईपीओ 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 87-92 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी लॉट में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
बात करें जीएमपी की तो इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल 37 रुपये चल रहा है। मगर किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
शांति इनऑर्गेनिक्स
ये आईपीओ 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 79-83 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 31 रुपये चल रहा है।
फाइकेम टेक्नोलॉजीज
ये आईपीओ भी 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-54 रुपये है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 2 रुपये चल रहा है।
पर्पल स्टाइल लैब्स
पर्पल स्टाइल लैब्स का आईपीओ भी 31 अगस्त को खुलकर 2 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 546-575 रुपये है। वहीं लॉट साइज 26 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 34 रुपये चल रहा है।
दीपा ज्वेलर्स
पर्पल स्टाइल लैब्स का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 168-177 रुपये है। वहीं लॉट साइज 84 शेयरों की है। इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 53 रुपये चल रहा है।
रेज ऑफ बिलीफ
रेज ऑफ बिलीफ का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 227-239 रुपये है। वहीं लॉट साइज 62 शेयरों की है। मगर इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार इस समय जीरो है।
फार्म पीस
फार्म पीस का मेनबोर्ड आईपीओ भी 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 59 रुपये (फिक्स प्राइस) है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। मगर इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार इस समय जीरो है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। दिन का भास्कर निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
















