• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 220 पाव शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 1.34 लाख का सामान जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
August 30, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 220 पाव शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; 1.34 लाख का सामान जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरंग पुलिस ने ग्राम कुरूद में बड़ी कार्रवाई करते हुए 220 पाव अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी भी जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 34 हजार 600 रुपये बताई गई है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार कोसले (22), पिता स्वर्गीय खेदुरम कोसले, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार और शिव कुमार साहू (38), पिता स्वर्गीय चैतराम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गिधपुरी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

 

अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 पाव देशी मदिरा मसाला शोले, 20 पाव देशी मदिरा मसाला रोमियो और 130 पाव गोल्डन गोवा बरामद की है। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 24,600 रुपये बताई गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरंग पुलिस ने शराब और वाहन को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।

 

नए थाना प्रभारी के बाद अवैध शराब पर कार्रवाई तेज

आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में तेजी देखी जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के बिक्री, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

 

कुरूद में हुई इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। एक साथ 220 पाव शराब की बरामदगी से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : श्रम विभाग ने जिले के 4,736 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 1.63 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि से किया लाभान्वित

October 16, 2026
Next Post

Raigarh News : कोतरारोड में मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

सप्ताह के पहले दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल

May 4, 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी…

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी…

July 20, 2026
राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री  साय

अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

April 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख
  • Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
  • Trump Tariff Waiver: भारत को बड़ी राहत; ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर लगे कड़े प्रतिबंध हटाए, 100% टैरिफ का खतरा टला
  • IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कहां लाइव देखें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR