• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

5 साल बाद भारत में फिर से शुरू होने वाला है TikTok? ओपन हो रही है वेबसाइट…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2025
in देश
5 साल बाद भारत में फिर से शुरू होने वाला है TikTok? ओपन हो रही है वेबसाइट…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

5 साल पहले भारत में बैन हुआ चीन का शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुछ यूजर्स ने बताया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट को एक्सेस कर पाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके भारत में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर टिकटॉक ऐप अभी भी उपलब्ध नहीं है, और टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने अभी तक भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

क्या है टिकटॉक की वेबसाइट खुलने की कहानी?

READ ALSO

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, नियम होंगे सख्त; टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट

CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी

कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट को खोल पाए, हालांकि कई लोगों ने कहा कि उनके लिए वेबसाइट अब भी नहीं खुल रही। जब इंडिया टीवी ने वेबसाइट को ओपन किया गया तो होमपेज तो खुल गया,लेकिन कोई सबपेज काम करता नहीं दिखा। यही बात कई यूजर्स ने भी कही, जिससे साफ है कि वेबसाइट ने भारत में अपनी सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं की हैं। फिर भी, वेबसाइट के आंशिक रूप से खुलने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

जून 2020 में भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी। इनमें शेयरइट, एमआई वीडियो कॉल, क्लब फैक्ट्री और कैम स्कैनर जैसे ऐप्स भी शामिल थे। सरकार ने इन ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने अपने बयान में कहा था कि ये ऐप्स ऐसी गतिविधियों में शामिल थीं, जो ‘भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक’ थीं। यह फैसला उस समय आया था जब भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में तनाव चरम पर था।

बदल रहा है भारत-चीन का रिश्ता

बीते 5 सालों में हालात काफी बदल चुके हैं। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 24 दौर की बातचीत हो चुकी है, और हाल के समय में ये बातचीत सकारात्मक रही है। सीमा पर तनाव कम हुआ है, और भारत से चीन के लिए उड़ानें भी शुरू होने की घोषणा हुई है। इसके अलावा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत और चीन पर टैरिफ नीतियों की वजह से भी दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी आई है। इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की भी संभावना है।

क्या टिकटॉक की वापसी मुमकिन है?

भारत में कभी 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में से एक रही टिकटॉक की वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वेबसाइट के खुलने की खबर ने फैन्स में उम्मीद जगा दी है। सोशल मीडिया पर लोग उत्साह के साथ इसकी चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, टिकटॉक ऐप भारत में बैन है, और इसे दोबारा शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। लेकिन इस छोटी सी खबर ने टिकटॉक के के चाहने वालों में एक नई उम्मीद जरूर जगा दी है।

Related Posts

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, नियम होंगे सख्त; टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट
देश

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, नियम होंगे सख्त; टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट

March 26, 2026
CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी
देश

CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी

March 26, 2026
मोदी सरकार का बड़ा प्लान: देशभर में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी
देश

मोदी सरकार का बड़ा प्लान: देशभर में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

March 26, 2026
युद्ध का असर हवाई सफर पर, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया; इतने तारीख से लगेगा अतिरिक्त ईंधन शुल्क
देश

तकनीकी खराबी के चलते हवा में 7 घंटे बाद लौटी एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट AI-111

March 26, 2026
वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ी सौगात: भारत सरकार ने दी ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा
देश

वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ी सौगात: भारत सरकार ने दी ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा

March 26, 2026
Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
देश

Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

March 26, 2026
Next Post
20 साल पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए चुकाने होगें दुगने पैसे, यहां जानें नया नियम

20 साल पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए चुकाने होगें दुगने पैसे, यहां जानें नया नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

किरोड़ीमल नगर में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला: झारखंड के 8 आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

किरोड़ीमल नगर में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला: झारखंड के 8 आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

January 5, 2026
यहां पकड़े गए 2 पाकिस्तानी जासूस, खुफिया जानकारी भेजनें का लगा आरोप

यहां एक कोचिंग सेंटर में हुआ बड़ा विस्फोट, 1 कि मौत कई अन्य छात्र हुए घायल

October 4, 2025
WhatsApp-Signal यूजर्स को अलर्ट, OTP और अनजान लिंक से बचने की दी गई सलाह

WhatsApp-Signal यूजर्स को अलर्ट, OTP और अनजान लिंक से बचने की दी गई सलाह

March 10, 2026
छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर

छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर

September 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, नियम होंगे सख्त; टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट
  • CCTV डेटा पाकिस्तान भेजे जाने का मामला, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; कैमरा लगाते समय बरतें ये सावधानी
  • मोदी सरकार का बड़ा प्लान: देशभर में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, छोटे शहरों को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी
  • तकनीकी खराबी के चलते हवा में 7 घंटे बाद लौटी एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट AI-111
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR