• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

इस दिन से भारत में शुरू होगा 6G का ट्रायल, AI से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 12, 2025
in देश
इस दिन से भारत में शुरू होगा 6G का ट्रायल, AI से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश में अब 6G नेटवर्क की तैयारी जोर पकड़ रही है. भारत सरकार के दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में बताया कि 6G टेक्नोलॉजी के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि AI न सिर्फ नेटवर्क को स्मार्ट बनाएगा, बल्कि उसकी क्षमता को भी कई गुना बढ़ा देगा. यह खुद अपनी खराबियों को पहचानकर उन्हें ठीक कर सकेगा, जिससे ग्राहकों को और भी बेहतर सेवा मिलेगी.

6G की टेस्टिंग 2028 में शुरू होगी

READ ALSO

सेना में स्थायी कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला अधिकारियों को मिला हक; जानिए पूरा मामला

AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी

मित्तल के मुताबिक, भारत में 6G नेटवर्क की टेस्टिंग साल 2028 तक शुरू हो जाएगी. हालांकि इसे पूरी तरह लागू होने में कुछ और साल लगेंगे. लेकिन यह साफ है कि आने वाले वर्षों में AI की वजह से 6G का अनुभव बेहद तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद होगा.

AI से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मित्तल ने बताया कि 6G नेटवर्क में AI कई अहम कामों को ऑटोमेट करेगा. यह नेटवर्क के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने और सुधारने में मदद करेगा. AI का एक खास रूप जिसे ‘एजेंटिक एआई’ (Agentic AI) कहा जाता है, नेटवर्क को और भी समझदार बना देगा.

इसके ज़रिए सिस्टम खुद तय कर सकेगा कि कहाँ दिक्कत आ रही है और उसे कैसे ठीक किया जाए. इससे इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी और कॉल क्वालिटी पहले से कहीं बेहतर हो जाएगी. यानी भविष्य में नेटवर्क डाउन या कॉल ड्रॉप जैसी परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी

AI के दुरुपयोग से बढ़ रहा खतरा

हालांकि, मित्तल ने यह भी माना कि AI का गलत इस्तेमाल बड़ी चुनौती बन सकता है. उन्होंने कहा कि जहां AI अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल हो रहा है, वहीं इसका दुरुपयोग भी बढ़ रहा है.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डीपफेक वीडियो, आवाज की नकल और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. कई लोग AI का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो और ऑडियो बनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं. ऐसे में सरकार और टेक कंपनियों को मिलकर इस पर सख्ती से नजर रखनी होगी, ताकि इस तकनीक का गलत इस्तेमाल रोका जा सके.

धोखाधड़ी रोकने के लिए तैयार AI टूल

मित्तल ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने एक AI-आधारित सिक्योरिटी टूल तैयार किया है, जो धोखाधड़ी वाले लेनदेन की पहचान करता है.

इस टूल की मदद से Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स ने अब तक 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को रोकने में सफलता हासिल की है, साथ ही 48 लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शन को ब्लॉक किया गया है.

यह सिस्टम यह समझने में मदद करता है कि कौन सा ट्रांजैक्शन असली है और कौन सा फेक, जिससे आम लोगों के पैसों की सुरक्षा बनी रहती है

नीरज मित्तल ने बताया कि भारत सरकार AI के इस्तेमाल को लेकर बेहद गंभीर है. इसी दिशा में सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ शुरू किया है, जिसके लिए 1.25 अरब डॉलर का फंड तय किया गया है.

इस मिशन का उद्देश्य है, AI रिसर्च को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना और सुरक्षित AI सिस्टम तैयार करना. आने वाले सालों में भारत का लक्ष्य है कि 6G के लॉन्च तक देश में AI का इकोसिस्टम और भी मजबूत हो जाए

Related Posts

UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?
देश

सेना में स्थायी कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला अधिकारियों को मिला हक; जानिए पूरा मामला

March 24, 2026
AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी
देश

AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी

March 24, 2026
31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी
देश

1 अप्रैल 2026 से ITR फाइलिंग में बड़ा बदलाव, नए फॉर्म और पूरी तरह बदली प्रक्रिया

March 24, 2026
टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज
देश

टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज

March 24, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 63 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 25 मिनट तक बचेगा समय!
देश

रेलवे के रिफंड नियमों में बदलाव: अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस तारीख से लागू होंगे नए नियम

March 24, 2026
लोकसभा में सीटें बढ़ाने की तैयारी: 543 से 816 तक प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण वाला बिल ला सकती है सरकार
देश

लोकसभा में सीटें बढ़ाने की तैयारी: 543 से 816 तक प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण वाला बिल ला सकती है सरकार

March 24, 2026
Next Post
जानिए कब है छठ पूजा, नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक की सही तारीख यहां जानें

जानिए कब है छठ पूजा, नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक की सही तारीख यहां जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

November 18, 2025
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; मौके से दो AK-47 राइफलें बरामद

January 17, 2026
पासपोर्ट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब एक महीने में होगी पुलिस वेरिफिकेशन… हाईकोर्ट ने दिए सख्त हिदायत

पासपोर्ट के नियमों में बड़ा बदलाव, अब एक महीने में होगी पुलिस वेरिफिकेशन… हाईकोर्ट ने दिए सख्त हिदायत

November 12, 2025
RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

November 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
  • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
  • 1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR