• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ESIC के 7 अस्पतालों और डिस्पेंसरी का 14 जुलाई को होगा उद्घाटन, देशभर के 53 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 12, 2026
in देश
ESIC के 7 अस्पतालों और डिस्पेंसरी का 14 जुलाई को होगा उद्घाटन, देशभर के 53 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में ESI स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 7 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री तेलंगाना के सनतनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल से इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। श्रम मंत्रालय ने रविवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि लगभग 668 करोड़ रुपये की लागत वाली इन स्वास्थ्य परियोजनाओं से देशभर के करीब 53 लाख लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

कहां, किन परियोजनाओं की होगी शुरुआत

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल की नई OPD (बाह्य रोगी विभाग) बिल्डिंग का प्रत्यक्ष रूप से उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वो 6 अन्य परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में असम के बेलटोला में एडवांस्ड 200 बेड वाला ईएसआईसी अस्पताल, तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में 100 बेड वाला ईएसआईसी अस्पताल, आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में ईएसआईएस अस्पताल, गुजरात के सुरेंद्रनगर में ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय, राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर में ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय तथा भवानी मंडी में ईएसआई डिस्पेंसरी शामिल हैं।

READ ALSO

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा नकद लाभ

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान मनसुख मांडविया तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के ओपीडी भवन के निर्माण में योगदान देने वाले निर्माण श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित करेंगे। वे कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के लाभार्थियों को नकद लाभ का वितरण भी करेंगे।

ईएसआईसी अस्पताल, सनतनगर

सनतनगर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नया ओपीडी ब्लॉक हैदराबाद, मेडचल-मल्काजगिरि, संगारेड्डी, रंगा रेड्डी और महबूबनगर जिलों समेत पूरे तेलंगाना में 12,30,183 बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों को आधुनिक और व्यापक बाह्य रोगी सेवाएं प्रदान करेगा। 43,611.04 वर्ग मीटर में 211.13 करोड़ रुपये की कुल लागत से फैले इस अस्पताल में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, दंत चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्रीरोग, नेत्र विज्ञान, अस्थि रोग, मनोचिकित्सा, त्वचा रोग, फुफ्फुस रोग, बाल रोग, सामान्य सर्जरी और आयुष के लिए ओपीडी परिसर हैं। इसके अलावा शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास, रेडियोलॉजी, योग, 180 सामान्य बेड, 25 आईसीयू और 20 नवजात आईसीयू बिस्तर, चिकित्सा भंडार और एक क्लिनिकल लेक्चर थिएटर भी हैं।

ईएसआईसी अस्पताल, बेल्टोला

बेल्टोला स्थित ईएसआईसी अस्पताल असम और मेघालय के 47 जिलों के साथ-साथ त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के 41 जिलों के लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। इस सुविधा से 3.42 लाख बीमित व्यक्तियों और कुल मिलाकर लगभग 13.27 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की आशा है।

ईएसआईसी अस्पताल, श्रीपेरंबुदूर

100 बेड वाला ईएसआईसी अस्पताल श्रीपेरुम्बुदुर में स्थित है, जो भारत के प्रमुख विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है। अस्पताल में ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, आईपीडी, एक्स-रे और लैब फार्मेसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के 5.5 लाख से ज्यादा बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।

ईएसआईएस अस्पताल, राजामहेंद्रवरम

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम स्थित ईएसआईएस अस्पताल 1,31,190 बीमित व्यक्तियों और कुल मिलाकर लगभग 2,52,717 लाभार्थियों को सेवा प्रदान करेगा। इसमें ज्यादा संख्या में रोगियों को संभालने के लिए 26 विशेष बाह्य रोगी विभाग कक्ष और तीन अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य प्रमुख सुविधाएं मौजूद हैं।

ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय, सुरेंद्रनगर

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में ईएसआईसी योजना के अंतर्गत लगभग 9,192 बीमित व्यक्ति शामिल हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय से लगभग 35,000 लाभार्थियों को ईएसआईसी की चिकित्सा देखभाल और सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। ये एकीकृत सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा परामर्श, आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सा लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगी।

ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय, उद्योग नगर, कोटा

राजस्थान के कोटा स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय, कोटा के औद्योगिक क्षेत्र में रहने और काम करने वाले बीमित श्रमिकों और उनके आश्रितों की एक बड़ी संख्या को सेवाएं प्रदान करेगा। ये सुविधा अपने कार्यक्षेत्र में 1,500 से ज्यादा नियोक्ताओं और लगभग 75,000 बीमित व्यक्तियों और उनके 291,000 आश्रितों को लाभ पहुंचाएगी।

ईएसआई डिस्पेंसरी, भवानी मंडी

ये सुविधा राजस्थान के प्रमुख वस्त्र केंद्रों में से एक, भवानी मंडी औद्योगिक क्लस्टर के श्रमिकों के लिए स्थापित की गई है। इस ईएसआईएस डिस्पेंसरी की स्थापना से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लगभग 800 श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, जिनमें 27,715 बीमित व्यक्ति और उनके लगभग 107,535 आश्रित शामिल हैं।

Related Posts

देश

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

October 15, 2026
देश

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

October 14, 2026
देश

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

October 14, 2026
देश

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

October 13, 2026
देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिहान समूह की महिलाओं ने बिखेरी आजीविका की चमक

सोने-चांदी की कीमतों में जारी रहेगी गिरावट या अब आएगी तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुश्री आरू साहू आज छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की बिखेरेंगी छटा

सुश्री आरू साहू आज छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की बिखेरेंगी छटा

August 29, 2025
छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

September 25, 2025
Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक और गिल की तूफानी बैटिंग…

Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक और गिल की तूफानी बैटिंग…

September 22, 2025
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर

June 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
  • World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत
  • Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, आज से लागू होंगे नए रेट्स
  • Share market today: शेयर मार्केट में हरियाली; सेंसेक्स 345 अंक तो निफ्टी 97 अंक उछला; TCS-इंफोसिस के स्टॉक भागे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR