• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम तत्परता से पूर्ण कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें – अरुण साव

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in देश
90 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं के काम तत्परता से पूर्ण कर जल्द जलापूर्ति शुरू करें –  अरुण साव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 28 जुलाई 2025

उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में 90 प्रतिशत कार्य पूर्णता वाले नल जल योजनाओं के काम तत्परता से पूर्ण कर जल्द जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सतही जल पर आधारित कई गांवों के लिए प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को टीम वर्क से काम करने के दिए निर्देशित करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री टी. डी. साण्डिल्य भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

READ ALSO

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका

आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई

 

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि प्रदेशवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने का पुण्य काम आपके जिम्मे है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने की अवधि वर्ष 2028 तक बढ़ा दी गई है। मिशन के कार्यों को तय समय़ावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए टीम वर्क और कड़ी मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी मैदानी टीम के साथ प्रत्येक गांव के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्राथमिकता से उनका त्वरित क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

 

अरुण साव ने कहा कि सबसे पहले जिन योजनाओं के कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, उनके बचे कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण कराकर हर-घर-जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ऐसे गांवों में तेजी से कार्य कर जल्दी ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा सकते हैं। इन योजनाओं से जलापूर्ति शुरू होने के बाद 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कार्य प्रगति वाली योजनाओं को पूर्ण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि आप केवल निर्धारित कार्ययोजना व लक्ष्यों के आधार पर ही कार्य करें। आप मैदानी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अन्य योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री  साव ने समूह जलप्रदाय योजनाओं के कामों में भी तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए जिससे कि समय पर प्रदेशवासियों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बैठक में बताया कि शासन स्तर पर 128 उप-अभियंताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इन उप-अभियंताओं के मैदानी बल में शामिल होने से योजनाओं को पूर्ण करने में और अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता से काम करते हुए निर्धारित समयावधि में जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए जुट जाने को कहा।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 19 हजार 656 गांवों के लिए 29 हजार 160 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनके माध्यम से 49 लाख 98 हजार ग्रामीण परिवारों को हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मिशन के तहत अब तक 31 लाख 16 हजार 398 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। शत-प्रतिशत कनेक्शन वाली 5029 नल जल योजनाएं संचालन के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गई हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत नल जल योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यों को गति दी जा रही है। निर्माणाधीन सभी कार्यों को आगामी तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 हजार 846 योजनाओं, 2026-27 में 7261 योजनाओं तथा 2027-28 में 4077 योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Related Posts

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
देश

कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका

March 23, 2026
IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक घटी, इंडिगो शेड्यूल गड़बड़ी या कोई और वजह?
देश

आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई

March 23, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल

March 23, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
देश

कल 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

March 23, 2026
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद
देश

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

March 23, 2026
महिला आरक्षण जल्द लागू करने की तैयारी: इसी सत्र में संशोधन बिल ला सकती है सरकार
देश

महिला आरक्षण जल्द लागू करने की तैयारी: इसी सत्र में संशोधन बिल ला सकती है सरकार

March 23, 2026
Next Post
फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2025
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

October 26, 2025
नक्सलियों का साजिश हुआ नाकाम, टिफिन बम लगाने जुटे 4 नक्सली गिरफ्तार..

नक्सलियों का साजिश हुआ नाकाम, टिफिन बम लगाने जुटे 4 नक्सली गिरफ्तार..

August 30, 2025
मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
  • आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR