• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

खुशखबरी! सोने-चांदी के कीमतों में भरी गिरावट, पिछले 6 महीने में सबसे बड़ी गिरावट..

Amish Kumari by Amish Kumari
October 19, 2025
in अन्य
खुशखबरी! सोने-चांदी के कीमतों में भरी गिरावट, पिछले 6 महीने में सबसे बड़ी गिरावट..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से 2,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। हालांकि, दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 3,200 रुपये की तेजी के साथ 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी भारी गिरावट देखी गई और ये 2,400 रुपये घटकर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में ये 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

 

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

 

चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन दर्ज की गई गिरावट

 

पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाए गए धनतेरस पर 24 कैरेट सोने की कीमत 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो इस बार बढ़कर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी एक साल में इसकी कीमत में 51,000 रुपये (62.65 प्रतिशत) की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को चांदी का भाव 7,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। शुक्रवार को चांदी 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतें पिछले धनतेरस पर दर्ज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

 

 

 

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से गिरी कीमतें

 

व्यापारियों ने कहा कि सर्राफा कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक संकेत हैं, क्योंकि निवेशकों ने भारी तेजी के बाद मुनाफावसूली की। कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने कहा, ‘‘धनतेरस के त्योहार ने अपनी पारंपरिक चमक इस बार भी बरकरार रखी। सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों, अनुकूल आर्थिक माहौल और जीएसटी सुधारों के बावजूद उपभोक्ताओं ने निवेश में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाजार से जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।’’

चांदी की मांग ने सोने को पछाड़ा

 

भारी-भरकम कीमतों के बावजूद धनतेरस के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं की चांदी में मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुल मूल्य दोगुना से अधिक रहा। वहीं, ज्वेलरी संगठन को सोने की बिक्री में मात्रा के लिहाज से लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार, “धनतेरस 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में कुल बिक्री में 10-15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, लेकिन मूल्य में तेज़ी से वृद्धि हुई है. हमें उम्मीद है कि त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।”

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे आज, जानिए कब और कहां देखें Live मैच…

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे आज, जानिए कब और कहां देखें Live मैच…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर के प्रिंटिंग इंक गोदाम में भीषण आग, चारों तरफ दिखा धुएं का गुबार; लोगों में मची अफरा-तफरी

रायपुर के प्रिंटिंग इंक गोदाम में भीषण आग, चारों तरफ दिखा धुएं का गुबार; लोगों में मची अफरा-तफरी

September 28, 2025
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

April 5, 2026
अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा महतारी वंदन योजना आपका नाम

Mahtari Vandan Yojana की 22वीं किस्त आने से पहले करना होगा ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

November 11, 2025
IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक घटी, इंडिगो शेड्यूल गड़बड़ी या कोई और वजह?

आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई

March 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • PM Kisan 24th Installment Update: किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले आएंगे 2,000 रुपये! तुरंत चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
  • Today India vs Pakistan Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखे कितने बजे शुरू से होंगी मैच!
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर
  • Rashifal For Today : मेष सहित इन राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव, पढ़े 3 अक्टूबर का राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR