• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

दीपावली में उजाला और आत्मसम्मान का संगम, रायगढ़ के 30 हजार घरों में पहली बार जलेंगे खुशियों के दीप

Amish Kumari by Amish Kumari
October 20, 2025
in रायगढ़
दीपावली में उजाला और आत्मसम्मान का संगम, रायगढ़ के 30 हजार घरों में पहली बार जलेंगे खुशियों के दीप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 20 अक्टूबर 2025/ इस दीपावली में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के हजारों परिवारों के घरों में खुशियों का ऐसा उजाला फैलेगा, जो केवल दीपों की रोशनी से नहीं, बल्कि “अपना घर” होने के गर्व और आत्मसम्मान से जगमगाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 30 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता यह सब संभव हो पाया है। प्रदेश के वित्तीय मंत्री श्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासो से लाभर्थियों ने अपना घर पाने का सपना पूरा हुआ है और इस बार की दीवाली में नए घर का आंगन दिए से रोशन होने जा रहा है।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

रायगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में से इन 30 हजार से अधिक घरों का निर्माण समय पर पूरा होना न केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि यह ग्रामीण हितग्राहियों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान का नया अध्याय भी जोड़ रहा है। इस बार दीपावली उनके लिए वास्तव में विशेष होगी, क्योंकि इस बार दीये उन घरों में जलेंगे, जिनकी दीवारें खुद उनकी मेहनत, उम्मीदों और सरकारी योजनाओं की संवेदनशीलता की कहानी कह रही हैं।

 

 

*मिशन मोड में दिखाई दी रायगढ़ की प्रतिबद्धता*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक “जन-आंदोलन” का स्वरूप दे दिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की, हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया, और हर स्तर पर माइक्रो प्लानिंग से काम को गति दी। जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य धीमा पाया गया, वहां तत्काल समीक्षा बैठकें लेकर कारणों का विश्लेषण किया गया और जिम्मेदार अमले पर सख्त कार्रवाई की गई।परिणामस्वरूप रायगढ़ जिला आज प्रदेश में सबसे आगे खड़ा है, जहां 5 हजार, 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार आवास निर्माण के सभी चरणों में लक्ष्य सबसे पहले पूरे किए गए।

 

*आवास योजना से बढ़ा रोजगार, सशक्त हुई महिलाएं*

प्रधानमंत्री आवास योजना ने सिर्फ छत नहीं दी बल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है। जिले में महिला स्व-सहायता समूहों को सेटरिंग प्लेट निर्माण और आपूर्ति कार्य में जोड़ा गया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता दोनों मिल रही हैं।

वहीं युवाओं को राज मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित कर निर्माण कार्यों में शामिल किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं और गांवों में श्रम की गरिमा को भी नया सम्मान मिला है। रायगढ़ में यह योजना अब ग्रामीण समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी बन चुकी है।

 

 

*बिरहोर परिवारों के लिए उजाला बनी पीएम जनमन योजना*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के लिए स्वीकृत 173 आवासों में से अब तक 150 आवास पूरे किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 82 प्रतिशत है। शेष आवासों का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।

इन पक्के घरों ने बिरहोर परिवारों के जीवन में केवल स्थायित्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का उजाला भी भर दिया है। इस दीपावली, उनके घरों में भी दीये जलेंगे, यह केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सम्मान का उत्सव होगा।

 

*रायगढ़ प्रदेश का अग्रणी जिला*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में रायगढ़ लगातार प्रदेश में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल घर नहीं दिए, बल्कि जीवन में स्थायित्व, गरिमा और आत्मविश्वास दिया है। अब इन घरों में हर त्योहार पर खुशियों की गूंज सुनाई देगी, बच्चों की हंसी, दीयों की रोशनी और संतोष की मुस्कान यही इस योजना की सच्ची सफलता है।

*दीपावली की नई सुबह, ‘अपना घर’ की रोशनी से रोशन होगा*

रायगढ़ का यह दीपोत्सव केवल दीपों का नहीं, बल्कि सरकारी योजना की संवेदनशीलता और जनता की उम्मीदों के मिलन का पर्व होगा। इन 30 हजार से अधिक घरों की चमक में छिपा है प्रशासन की निष्ठा, हितग्राहियों की मेहनत और उस सपने की पूर्ति, जो हर गरीब परिवार ने कभी अपने लिए देखा था।

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
धनतेरस से पहले सोने ने बनाया नया र‍िकॉर्ड, 24 कैरेट गोल्ड 1.28 लाख के पार, जानें क्या है बड़ी वजह?

दिवाली पर महंगा हुआ सोना-चांदी, निवेश की मांग में तेजी से लौटी चमक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी; रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, मान-सम्मान और मजबूती

February 14, 2026
छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

छठ और दिवाली पर सेंट्रल रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें, देखें Time Table

October 18, 2025
होली पर शराबबंदी लागू, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया यू-टर्न;  ड्राई डे घोषित, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

होली पर शराब दुकानों को लेकर नया आदेश जारी, जानिए इस बार खुलेगी या पूरी तरह बंद रहेंगी दुकानें?

February 24, 2026
SIR पर सुप्रीम कोर्ट नें राज्यों को दिए अहम निर्देश, इस खबर में पढ़िए पूरी रिपोर्ट

SIR पर सुप्रीम कोर्ट नें राज्यों को दिए अहम निर्देश, इस खबर में पढ़िए पूरी रिपोर्ट

December 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में ग्रेन एटीएम शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन
  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल को जेल, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
  • Tata ने अचानक लॉन्च कर दिया खास Nexon Camo एडिशन, जानिए कितनी होगी कीमत
  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में नशे पर रोक के लिए ग्रामीणों ने बनाए नियम, शराब पीने पर 3500 और बनाने-बेचने पर 35 हजार का जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR