• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

Amish Kumari by Amish Kumari
November 11, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :   *रायगढ़, 11 नवंबर* । रायगढ़ शहर की सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी एवं सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करने वाले पांच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाने बुलाया और समझाइश दी। इसके बाद धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जारी जेल वारंट पर पांचों युवकों को जेल दाखिल कराया गया।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

Read More : Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज

जानकारी के अनुसार दिनांक 09 नवंबर की रात्रि 2 अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवक चलती मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए बेहद आपत्तिजनक एवं अशोभनीय हरकतें कर रहे थे और उसका वीडियो भी बना रहे थे। युवकों की इन हरकतों को एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में लाया। एसएसपी द्वारा युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस टीम के माध्यम से वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की पहचान कर उन्हें उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। पुलिस ने युवकों को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं के लिए जानलेवा है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालती है। इसके बावजूद उनके कृत्य की गंभीरता को देखते हुए पांचों युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस ने पांचों को जेल दाखिल कराया।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना समझदारी नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है। अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों और वाहन चलाने के तौर-तरीकों पर नजर रखें। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे वीडियो और गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रही है।

*स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकत करते पकड़े गए अनावेदक*
(1) विद्याधर देवांगन पिता नारायण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर रायगढ़
(2) ऋतिक बरेठ पिता चेतन बरेठ उम्र २1 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी थाना चक्रधरनगर
(3) आशीष चौहान पिता उजागर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कोलीनी चक्रधरनगर
(4) आकाश शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी पहाड़ मंदिर रोड कौहाकुंडा चक्रधरनगर
(5) मनीष शर्मा पिता बोधी शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर

Read More : Gold/Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी 3799 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*

*“सड़कें स्टंटबाजी और हुड़दंग के लिए नहीं, सुरक्षित आवागमन के लिए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी दांव पर न लगाएं। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे कृत्यों पर लगातार नजर रख रही है। सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंटबाजी, अशोभनीय हरकत और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

November 9, 2026
Next Post

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं 4 बड़े फायदे…

सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं 4 बड़े फायदे…

October 11, 2025

AC- TV Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को बड़ा का झटका! 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन

September 27, 2026
जर्जर भवनों में स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास संचालन नहीं किया जाए – कलेक्टर  लंगेह

जर्जर भवनों में स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावास संचालन नहीं किया जाए – कलेक्टर लंगेह

July 29, 2025
मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

August 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल
  • Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी
  • Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टर का दिखा दमदार अंदाज
  • Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR