• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Digital Gold में निवेश करने का सुनहरा मौका, बस 1 रुपए से कर सकेंगे निवेश, यहां जानें प्रोसेस

Amish Kumari by Amish Kumari
October 26, 2025
in अन्य
Digital Gold में निवेश करने का सुनहरा मौका, बस 1 रुपए से कर सकेंगे निवेश, यहां जानें प्रोसेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोने में निवेश भारतीयों की पुरानी परंपरा रही है, लेकिन अब वक्त के साथ सोना खरीदने का तरीका बदल गया है. पहले लोग फिजिकल गोल्ड यानी आभूषण या सिक्के खरीदते थे, लेकिन अब लोग डिजिटल गोल्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. यह आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है, जिसमें न तो स्टोरेज की टेंशन होती है और न ही चोरी का डर. लेकिन निवेश करने से पहले इसके कुछ अहम पहलुओं को समझना जरूरी है.

READ ALSO

स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GST घटाकर 5% करने की सिफारिश

8550mAh की बैटरी के साथ Redmi का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

क्यों बढ़ रही है डिजिटल गोल्ड की लोकप्रियता

डिजिटल गोल्ड 24 कैरेट यानी 99.99% शुद्ध सोना होता है. इसमें मेकिंग चार्ज या वेस्टेज का झंझट नहीं होता और इसे सुरक्षित, बीमित वॉल्ट्स में रखा जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि आप कभी भी 24 घंटे और 7 दिन किसी भी राशि में सोना खरीद या बेच सकते हैं. चाहे 1 रुपए हो या10 लाख रुपए, जितनी क्षमता हो उतनी रकम से शुरुआत की जा सकती है. चाहें तो आगे चलकर सिक्कों या बार्स के रूप में इसकी फिजिकल डिलीवरी भी ली जा सकती है

छिपे हुए चार्ज जिन पर कम ध्यान दिया जाता है

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि डिजिटल गोल्ड में सिर्फ 3% जीएसटी देना होता है, लेकिन इसके अलावा कई छिपे हुए खर्चे भी होते हैं. इनमें प्लेटफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन फीस, यूपीआई या पेमेंट गेटवे चार्ज, स्टोरेज और कस्टडी फीस, तथा डिलीवरी चार्ज शामिल हैं. शुरुआत में ये रकम छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह निवेश की कुल लागत को बढ़ा सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले इन सभी शुल्कों को अच्छी तरह समझना जरूरी है.

क्या आपका सोना सुरक्षित है?

डिजिटल गोल्ड की सुरक्षा काफी हद तक उस प्लेटफॉर्म और उसके वॉल्ट पार्टनर पर निर्भर करती है, जहां आप निवेश कर रहे हैं. कुछ कंपनियां अपने वॉल्ट्स की थर्ड पार्टी से ऑडिट कराती हैं और रिपोर्ट सार्वजनिक करती हैं, जबकि कुछ नहीं करतीं. इसलिए निवेश से पहले यह देख लें कि प्लेटफॉर्म कितना पारदर्शी (transparent) है और उसकी विश्वसनीयता क्या है.

छोटे निवेशकों के लिए आसान विकल्प

डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश शुरू करने के लिए आपको बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. आप 1 रुपए या 10 रुपए से भी शुरुआत कर सकते हैं और SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके धीरे-धीरे सोने की बचत बढ़ा सकते हैं. इसमें डिमैट अकाउंट की जरूरत भी नहीं पड़ती, जिससे यह शुरुआती निवेशकों के लिए आसान विकल्प बन जाता है.

टैक्स और नियमों की जानकारी रखें

अभी डिजिटल गोल्ड पर SEBI या RBI का कोई सीधा रेगुलेशन नहीं है. हर खरीद पर 3% जीएसटी देना पड़ता है. अगर आप इसे 3 साल के अंदर बेचते हैं, तो मुनाफे पर आपकी इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा. वहीं, 3 साल के बाद बेचने पर यह लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन माना जाएगा, जिस पर 20% टैक्स लगेगा, साथ ही इंडेक्सेशन बेनिफिट भी मिलेगा.

Related Posts

स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GST घटाकर 5% करने की सिफारिश
अन्य

स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GST घटाकर 5% करने की सिफारिश

July 2, 2026
8550mAh की बैटरी के साथ Redmi का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

8550mAh की बैटरी के साथ Redmi का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

July 1, 2026
Flipkart GOAT Sale इस दिन से होगी शुरू, iPhone 17 की कीमत में हजारों रुपये की कटौती
अन्य

Flipkart GOAT Sale इस दिन से होगी शुरू, iPhone 17 की कीमत में हजारों रुपये की कटौती

June 30, 2026
8000mAh की बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

8000mAh की बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन N6 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 30, 2026
इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी
अन्य

इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी

June 28, 2026
भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स
अन्य

भारत में जल्द लॉन्च होगा Hero Xoom 125 Adventure का नया धांसू लुक स्कूटर, देखे स्पेशफिकेशन और फीचर्स

June 27, 2026
Next Post
सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, अब बिना ओटीपी में नई मिलेगा टिकट… यहां जानें प्रोसेस

आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, अब बिना ओटीपी में नई मिलेगा टिकट… यहां जानें प्रोसेस

December 1, 2025
माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात

बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

February 8, 2026
क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान क्रैश, 29 लोगों की मौत; तकनीकी खराबी की आशंका

दक्षिण सूडान में विमान हादसा, 14 की मौत, खराब मौसम बना कारण

April 27, 2026
प्रयागराज में दो सीटों वाला विमान क्रैश, स्थानीय लोगों ने पायलट को बचाया, सेना हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंची

प्रयागराज में दो सीटों वाला विमान क्रैश, स्थानीय लोगों ने पायलट को बचाया, सेना हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंची

January 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “8 महीने से वृद्धा,निराश्रित, विधवा,दिव्यांग पेंशन बंद, जरुरतमंदों की आह सुनने वाला कोई नहीं; अब वित्त मंत्री से न्याय की गुहार लगाएगी कांग्रेस”: शाखा यादव
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहतः रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, नाली सफाई समस्या का त्वरित समाधान
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR