• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय

Amish Kumari by Amish Kumari
October 29, 2025
in छत्तीसगढ़
आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025

READ ALSO

JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापूंज है। ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी फिरंगियों के विरूद्ध बिगुल फूंकने का काम सोनाखान केे जमींदार वीर नारायण सिंह ने किया। उन्होंने फिरंगियों की दमन और शोषणकारी नीतियों के विरूद्ध विद्रोह का बिगुल फंूका और उनसे लड़ते हुए शहीद हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम शहीद माना जाता है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद वीर नारायण सिंह और फिरंगियों के विरूद्ध संघर्ष करने वाले आदिवासी नायकों की स्मृतियों को संजोने और भावी पीढ़ी तक उनके प्रेरणास्पद कार्यों को पहुंचाने के लिए नवा रायपुर में संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित है।

 

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि नवा रायपुर के सेक्टर 24 में तैयार किया जा रहा है भव्य संग्रहालय अपने आप में अनूठा है। यह देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है। लगभग 50 करोड़ रूपए की लागत से इस संग्रहालय को तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर इस संग्र्रहालय का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। उन्होंने जनजाति समाज को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए देश का सबसे बड़ा अभियान पीएम जनमन और प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू की। इस अभियान के तहत जनजाति इलाकों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के साथ ही कंेद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

 

 

संग्रहालय में शहीद वीर नारायण सिंह का भव्य स्मारक भी बनाया गया है। साथ ही यहां छत्तीसगढ़ में आदिवासी विद्रोहों हल्बा विद्रोह, सरगुजा विद्रोह, भोपालपट्टनम, परलकोट, तारापुर, लिंगागिरी, कोई, मेरिया, मुरिया, रानी चौरिस, भूमकाल, सोनाखान विद्रोहों के साथ ही झंडा सत्याग्रह और जंगल सत्याग्रह की जीवंत झलक दिखाई गई है। इन विद्रोहों को अलग-अलग 14 सेक्टरों में बांटा गया है। अत्याधुनिक इस डिजिटल संग्रहालय में आगतुंकों के लिए वीएफएक्स टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्शन, डिजिटल स्क्रीन, मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

 

संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर सरगुजा कलाकारों की नक्काशीदार पैनल, 1400 वर्ष पुराने साल-महुआ और साजा वृक्ष की प्रतिकृति जिसकी पत्तियों पर 14 विद्रोहों की डिजिटल कहानी उकेरी गई है। यह वृक्ष मोशन फिल्मों की तरह पूरे विद्रोहो की कहानी बतलाती प्रतीत होगी। इस संग्रहालय में सेल्फी पॉइंट, दिव्यांग सुविधाएं, सीनियर सिटीजन के लिए विशेष इंतजाम, ट्राइबल आर्ट से सजा फर्श, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद गैंदसिंह और रानी गाइडल्यू की मूर्तियां भी लगाई गई है, जो लोगों के लिए प्रेरणाप्रद होंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कहते हैं कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ जनजातीय संस्कृति का वैश्विक केंद्र बनेगा। यहां आने वाले लोगों को आदिवासी वीर नायकों की शौर्य गाथा से गर्व की अनुभूति होगी। यह आदिवासी समाज की पूर्वजों की स्मृति है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर; फसल बर्बादी पर इतने घंटे में करें शिकायत, तभी मिलेगा मुआवजा

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, CG के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 21, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 21, 2026
Next Post
बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित

बड़ा रेल हादसा; मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य

यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

July 25, 2026
दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

होली के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत: बिहार से 58 स्पेशल ट्रेनें शुरू, दिल्ली-मुंबई और अन्य प्रमुख मार्ग शामिल, देखें पूरी ल‍िस्‍ट यहां।

March 2, 2026
हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘आधार, PAN कार्ड या वोटर आईडी भारतीय नागरिक होने का प्रमाण नहीं..

August 13, 2025
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायपुर–बिलासपुर रूट की 30 ट्रेनें रद्द, यहां देख लें लिस्ट..

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रायपुर–बिलासपुर रूट की 30 ट्रेनें रद्द, यहां देख लें लिस्ट..

August 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Ration Card Verification 2026: दिसंबर तक कराएं राशन कार्ड का वेरिफिकेशन! 1 जनवरी 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था, जानिए पूरी प्रोसेस
  • Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR