यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

READ ALSO

 

कब से लेकर कब तक बंद रहेंगी आधार की ऑनलाइन सेवाएं

आधार द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एजेंसी के पूरे सिस्टम का मेनटेनेंस किया जाना है। इस मेनटेनेंस की वजह से शनिवार, 25 जुलाई को शाम 7.00 बजे से लेकर 26 जुलाई को सुबह 9.00 बजे तक आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान, आधार मोबाइल ऐप के साथ-साथ आधार की वेबसाइट पर भी किसी तरह की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

 

आधार मोबाइल ऐप पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं

आधार मोबाइल ऐप की मदद से कई तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। आधार मोबाइल ऐप पर आप अपने आधार को शेयर कर सकते हैं, आधार डाउनलोड कर सकते हैं, बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस मोबाइल ऐप की मदद से अपने आधार में दर्ज मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं।

 

 

मोबाइल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है ऑफलाइन ईकेवाईसी

आधार ऐप से क्यूआर कोड के जरिए कॉन्टैक्ट शेयर कर सकते हैं और कॉन्टैक्ट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस ऐप की मदद से ऑफलाइन ईकेवाईसी भी डाउनलोड कर सकते हैं। अपना नजदीकी आधार सेंटर ढूंढने के साथ ही, आप आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं।

 

आधार ऐप पर अपलोड कर सकते हैं पूरी फैमिली के आधार

इसके अलावा, आप आधार मोबाइल ऐप पर अपनी पूरी फैमिली के आधार अपलोड कर सकते हैं और सभी सदस्यों के लिए इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल ऐप पर आप अधिकतम 5 सदस्यों के आधार जोड़ सकते हैं।

 

वेबसाइट पर भी उपलब्ध है सभी सेवाएं

बताते चलें कि मोबाइल ऐप के अलावा, आप आधार की वेबसाइट पर भी ये सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आधार की वेबसाइट पर आप प्लास्टिक आधार कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel






POPULAR NEWS

EDITOR'S PICK