• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को होगी सजा और जुर्माना

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2025
in मनोरंजन
सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को होगी सजा और जुर्माना

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 30 जुलाई 2025

 

READ ALSO

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

Dia Mirza Controversy: नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के ‘डॉ हसन’ का टीजर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक

बिलासपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 प्रभावशील कर दी गई है। इसके तहत कोई भी पशुपालक अपनी पशुओं को खुले में नहीं छोड़ सकेगा। उन्हें अपने सभी पशुओं को बांधकर रखना होगा। अधिनियम का उल्लंघन करने पर कठोर सजा या जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

बिलासपुर जिले के सभी एसडीएम द्वारा जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्यीय राजमार्गों एवं स्थानीय मार्गों में लगातार सड़क दुर्घटना घटित हो रही है जिसका एक प्रमुख कारण स्थानीय पशु मालिकों द्वारा लापरवाही व गैरजिम्मेदारीपूर्वक पशुओं को सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से छोड़ देना है। इन पशुओं के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है, अपितु जनहानि, पशुहानि एवं मालहानि जैसी गंभीर घटना घटित होती है जिससे कानून व लोक शांति व्यवस्था भंग की स्थिति निर्मित होती है। पशुओं के मार्गों में एकत्रित होने से अत्यावश्यक एवं आपातकालीन सेवा देने वाले वाहनों का आवागमन भी गंभीर रूप से प्रभावित होता है।

 

पशु पालकों द्वारा अपने मवेशियों को सड़कों या सार्वजनिक स्थलों में न छोड़कर उचित प्रबंधन एवं रखरखाव किए जाने से सड़कों पर होने वाली मानव जीवन की क्षति, पशु क्षति, संपत्ति की क्षति से बचाव के साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने से बचा जा सकता है। सड़क पर एकत्रित पशु न केवल आमजनों के आवागमन में बाधक या सड़क दुर्घटना का कारण है, अपितु प्रशासनिक समस्या भी बन चुका है। मवेशियों को सड़कों या सार्वजनिक स्थलों में छोड़ देने वाले लापरवाह पशु मालिक इसके लिए जिम्मेदार हैं। पशु मालिकों का इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाहीपूर्वक आचरण भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 291 के अंतर्गत तथा पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के अध्याय 3 धारा 11(1) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में भी आता है।

 

बिलासपुर जिले के सभी अनुविभागों के विभिन्न मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों में पशु मालिकों द्वारा अपने पालतू पशुओं को स्वतंत्र रूप से छोड़े जाने से रोकने आदेश पारित किए गए हैं। इसके अनुसार पशु पालकों द्वारा छोड़े गए पशुओं से मार्ग अवरूद्ध न हो एवं जन सामान्य/पशुओं की सुरक्षा तथा सुविधा के साथ-साथ आपातकालीन एवं अत्यावश्यक सेवा के निर्बाध व शांतिपूर्ण ढंग से संचालन तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से इन क्षेत्रों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है। आमजन/पशुओं के जीवन की सुरक्षा हेतु तथा जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत अनुविभागीय दंडाधिकारियों द्वारा आदेश पारित किए गए हैं कि सभी पशु मालिक अपने पशुओं को बांधकर रखेंगे। पशुओं को मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से न छोड़ेंगे, न एकत्रित होने देंगे, अन्यथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 291 के अंतर्गत सजा एवं जुर्माने से दण्डित किया जाएगा। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के अध्याय 3 धारा 11 (1) तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मनोरंजन

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

November 19, 2026
मनोरंजन

Dia Mirza Controversy: नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के ‘डॉ हसन’ का टीजर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक

November 18, 2026
मनोरंजन

Tiger Shroff Tenu Leke Jaana Teaser: टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार कमबैक, ‘तेनु लेके जाना’ के रोमांटिक टीज़र रिलीज

November 17, 2026
मनोरंजन

Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का धांसू एक्सटेंडेड टीजर हुआ रिलीज, इस OTT पर होगी स्ट्रीम

November 17, 2026
मनोरंजन

Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज

November 16, 2026
मनोरंजन

Amitabh Bachchan Death Threats: ‘बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली…’, अमिताभ और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी खुली धमकी

November 16, 2026
Next Post
जिला रायपुर में लिया जा रहा है वीकली टेस्ट, मोबाइल ऐप से होगा छात्रों का मूल्यांकन

जिला रायपुर में लिया जा रहा है वीकली टेस्ट, मोबाइल ऐप से होगा छात्रों का मूल्यांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

May 7, 2026
1 अक्टूबर से IRCTC टिकट बुकिंग में आधार लिंकिंग करना हुआ अनिवार्य, बरना नई मिलेगा Ticket….

1 अक्टूबर से IRCTC टिकट बुकिंग में आधार लिंकिंग करना हुआ अनिवार्य, बरना नई मिलेगा Ticket….

September 25, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित

July 26, 2025
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट

WhatsApp के 7 नए फीचर्स लॉन्च, अब स्टोरेज मैनेजमेंट से लेकर डबल अकाउंट तक मिलेगी सुविधा

March 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
  • Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Chhattisgarh Nursing Strike: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित! वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ोतरी का आश्वासन
  • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर! इन। जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR