• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर! इन। जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

Amish Kumari by Amish Kumari
November 20, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार ताकतवर होता जा रहा है। बुधवार को इसकी रफ्तार बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। वहीं, गुरुवार सुबह तक चक्रवात गोपालपुर से करीब 530 किलोमीटर, पुरी से 590 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तनम से 440 किलोमीटर दूर केंद्रित था। यह लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दिशा में गोपालपुर की ओर आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कल रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।नक्शे देखें

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी

Chhatisgarh Samachar : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग के साथ कई अन्य जिले शामिल हैं। विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन इलाकों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है।नक्शे देखें

 

सुकमा में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (मौसम केन्द्र, रायपुर) तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर) द्वारा सुकमा जिले के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान एवं कृषि सलाह बुलेटिन जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 18 से 22 नवम्बर 2026 के दौरान आसमान में 75 से 100 प्रतिशत तक घने बादल छाए रहने तथा 21 एवं 22 नवम्बर को भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में नमी (आर्द्रता) 50 से 95 प्रतिशत के मध्य रहेगी तथा उत्तर एवं उत्तर-पूर्व दिशा से 2 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।नक्शे देखें

 

संभावित भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि यदि धान की फसल कटाई की अवस्था में है, तो उसकी शीघ्र कटाई कर सुरक्षित व ढके हुए स्थान पर भण्डारण करें और कटी हुई उपज को खुले खेत में न छोड़ें। साथ ही, तेज हवा और बारिश की आशंका के चलते धान को मंडी ले जाने की यात्रा फिलहाल स्थगित रखने तथा मौसम और परिवहन व्यवस्था सामान्य होने के बाद ही उपज मंडी ले जाने का परामर्श दिया गया है। इसके अतिरिक्त, रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों की बुवाई तथा सब्जियों की रोपाई को आगामी 3 से 4 दिनों तक टालने और मौसम साफ होने पर ही बुवाई करने को कहा गया है।

 

कृषि बुलेटिन में फसलों के बेहतर प्रबंधन हेतु खेतों में उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बारिश के दौरान किसी भी प्रकार के कीटनाशक या नींदानाशक का छिड़काव न करने की हिदायत दी गई है। अरहर की फसल में मिट्टी चढ़ाने का कार्य करने तथा सिंचाई व निराई-गुड़ाई रोकने की सलाह दी गई है। वहीं, सब्जी व फल उत्पादक किसानों को टमाटर, केला और लता वाली सब्जियों को गिरने से बचाने के लिए सहारा (स्टेकिंग) देने एवं पपीता व गोभी वर्गीय फसलों के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने को कहा गया है।

 

पशुपालकों एवं मुर्गीपालकों को भी तेज हवा, बारिश और ठंड से पशुओं के बचाव हेतु उन्हें सुरक्षित व सूखे शेड में रखने, पशुशाला में जल निकासी व सूखे बिछावन की व्यवस्था करने तथा स्वच्छ पेयजल व सूखा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नवजात बछड़ों, मेमनों और बकरी के बच्चों की विशेष देखभाल करने को कहा गया है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे नियमित मौसम पूर्वानुमान एवं त्वरित कृषि सलाह प्राप्त करने के लिए श्मौसम सीजीश् (मेघदूत) मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

 

8 राज्यों पर चक्रवात का असर, बचाव की तैयारी

आंध्र प्रदेश: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तटीय जिलों में अलर्ट है। NDRF की 13 और SDRF की 11 टीमें तैनात हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और किसानों को फसल सुरक्षित करने की सलाह दी गई है।

 

ओडिशा: 18 से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे दक्षिणी जिलों में ज्यादा असर हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। सरकार ने 8 जिलों में 2 लाख 4 हजार से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने राहत केंद्र तैयार रखने और संवेदनशील गांवों में लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी की है।योजनाएं खोजें

 

तमिलनाडु: उत्तरी तमिलनाडु में 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत तटीय इलाकों में जलभराव की आशंका है। हवा की रफ्तार 60 से 70kmph तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

 

पुडुचेरी: पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे तटीय इलाकों में परेशानी हो सकती है। यहां भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन को बारिश और समुद्र की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

तेलंगाना: तेलंगाना में 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। निचले इलाकों में पानी भरने और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने और बारिश से प्रभावित होने वाले इलाकों पर नजर रखने को कहा गया है।

 

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 19 और 20 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

 

झारखंड: झारखंड के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सतर्क रहने को कहा गया है।

 

Chhattisgarh Weather Updateछत्तीसगढ़: राज्य में चक्रवात सीधे नहीं टकराएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है। दक्षिणी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई; lइन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

November 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

केरलम में मानसून की एंट्री! MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

July 31, 2026
Coronavirus के बाद “हंता” वायरस ने दी दस्तक, 3 की मौत, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप

Coronavirus के बाद “हंता” वायरस ने दी दस्तक, 3 की मौत, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप

May 6, 2026
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे भगीरथ को पुलिस के हवाले किया, पॉक्सो एक्ट में आरोपी है, लीगल टीम बोली- ‘बेल मिलेगी’

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने बेटे भगीरथ को पुलिस के हवाले किया, पॉक्सो एक्ट में आरोपी है, लीगल टीम बोली- ‘बेल मिलेगी’

May 16, 2026
आम आदमी को बड़ी बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नए रेट लागू…

आम आदमी को बड़ी बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नए रेट लागू…

September 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर! इन। जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश
  • Devuthani Ekadashi 2026: आज देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान को जगाने की विधि
  • Rashifal: वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर भी न करें लापरवाही, कारोबार के मामलों में रहें सतर्क, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR