• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला घटना; सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने की हत्या और हो गई फरार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 10, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला घटना; सूटकेस में मिला पति का शव, पत्नी ने की हत्या और हो गई फरार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव में एक महिला ने हथौड़े से अपने पति की हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में भर दिया और ट्रेन से भाग निकली। लेकिन पुलिस की तत्परता से आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

 

 

विवाद के बाद की हत्या, बेटी को बताकर हुई फरार

 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मृतक संतोष भगत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भींजपुर गांव में रहता था। उसकी पत्नी मुंबई में नौकरी करती थी और समय-समय पर गांव आती थी। 7 नवंबर की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कंबल में लपेटा और ट्रॉली सूटकेस (Trolley Suitcase) में भर दिया।

 

 

 

 

 

जशपुर (दुलदुला थाना क्षेत्र)

 

अगले दिन, यानी 8 नवंबर को आरोपी महिला ने अपनी मंझली बेटी को पूरी घटना के बारे में बताया और उसे घर पर छोड़कर खुद ट्रेन से फरार हो गई। बेटी ने अगले दिन 9 नवंबर को गांव पहुंचकर अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को यह बात बताई। विनोद मिंज ने तुरंत दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लोकेशन से पकड़ी गई आरोपी महिला

 

जशपुर एसपी ने तुरंत रायपुर जीआरपी एसपी को सूचना दी। जीआरपी की टीम ने महिला का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जिससे पता चला कि वह महाराष्ट्र की ओर जा रही है। रायपुर जीआरपी ने सूचना नासिक के आरपीएफ (RPF) को भेजी, जिसके बाद महिला को मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने पति की हत्या के बाद शव को जशपुर में ही सूटकेस के अंदर छोड़ दिया था।

 

 

 

जशपुर पुलिस महाराष्ट्र के लिए रवाना

 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को अब जशपुर लाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने के तहत मामला दर्ज किया है। जशपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

August 6, 2026
इस कंपनी का बड़ा ऐलान! हर शेयर पर मिलेगा ₹200 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट करीब
छत्तीसगढ़

आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

August 6, 2026
रात में सोते समय हुआ बड़ा हादसा; 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़

रात में सोते समय हुआ बड़ा हादसा; 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

August 6, 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

August 6, 2026
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या के पीछे निकली चौंकाने वाली बजह
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या के पीछे निकली चौंकाने वाली बजह

August 6, 2026
अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर

August 5, 2026
Next Post
Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
शुरुआती रुझान में NDA 100 सीटों पर आगे, देखे किस पार्टी को कितनी बढ़त

शुरुआती रुझान में NDA 100 सीटों पर आगे, देखे किस पार्टी को कितनी बढ़त

November 14, 2025
2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना

फ्लाइट टिकट कैंसिल करना हुआ आसान: 48 घंटे के अंदर रद्द करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, DGCA का नया नियम लागू

February 26, 2026
बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन
  • रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
  • आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR