• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Gold Price Prediction: अगले हफ्ते क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Gold Price Prediction सोने और चांदी की कीमतों में इस समय जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह दोनों कीमती धातुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते के अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर है। जानकारों का मानना है कि सोना-चांदी में तेजी का रुख बना रह सकता है, हालांकि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण बीच-बीच में भाव में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

 

READ ALSO

Aadhaar Card New Rules: बदल गए Aadhaar Card अपडेट के नियम! यहां जानें UIDAI की नई गाइडलाइन

Flight Ticket Price Hike: त्योहारों के सीजन पर घर जाना हुआ महंगा, IndiGo समेत 4 एयरलाइंस ने 1300 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

घरेलू वायदा बाजार MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सप्ताह ₹7,932 यानी 5.13% बढ़कर ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹10,673 यानी 4.52% चढ़कर ₹2.46 लाख प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जानकारों के मुताबिक बुलियन में खरीदारी बढ़ने, बॉन्ड यील्ड में नरमी और बाजार में लिक्विडिटी बेहतर होने से सोने को मजबूती मिली।

 

read more Durg Swine Flu Case: दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, 2 साल 11 महीने की बच्ची में H1N1 की पुष्टि

 

अमेरिकी महंगाई डेटा देगा अगला संकेत

अगले हफ्ते सोने-चांदी की दिशा तय करने में US कोर PCE महंगाई और अमेरिकी GDP के आंकड़े बेहद अहम रहेंगे। कोर PCE अमेरिकी फेडरल रिजर्व के पसंदीदा महंगाई संकेतकों में से एक है। अगर महंगाई के आंकड़े नरम आते हैं, तो अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हो सकती है। इससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं को फायदा मिल सकता है। वहीं महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने पर ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ सकती है और कीमतों पर दबाव आ सकता है।

पश्चिमी एशिया की खबरों पर भी रहेगी नजर

सोने-चांदी के लिए पश्चिमी एशिया में जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा। खास तौर पर अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते और होरमुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने से जुड़े घटनाक्रम बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। तनाव बढ़ने पर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ सकती है, जबकि तनाव कम होने पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पिछले सप्ताह सोने और चांदी ने शानदार बढ़त दर्ज की। कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 5.5% बढ़कर 4,680.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स करीब 7% चढ़कर 69.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

 

 

अगले हफ्ते क्या हो सकता है?

Gold Price Predictionजानकारों के मुताबिक अगले सप्ताह सोने-चांदी में तेजी का रुख बरकरार रह सकता है, लेकिन मौजूदा ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग से कीमतों में कुछ समय के लिए नरमी आ सकती है।

 

Related Posts

बिजनेस

Aadhaar Card New Rules: बदल गए Aadhaar Card अपडेट के नियम! यहां जानें UIDAI की नई गाइडलाइन

October 9, 2026
बिजनेस

Flight Ticket Price Hike: त्योहारों के सीजन पर घर जाना हुआ महंगा, IndiGo समेत 4 एयरलाइंस ने 1300 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

October 9, 2026
बिजनेस

Free LPG Cylinder Scheme: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर!

October 9, 2026
बिजनेस

Loan interest rate: इंडियन बैंक समेत इन 5 बैंकों ने महंगा किया लोन, चेक करें नई ब्याज दरें

October 9, 2026
बिजनेस

cancer drug prices: सरकार का बड़ा फैसला, सस्ती होंगी कैंसर की दवा, 70 प्रतिशत तक घटेंगी कीमतें

October 9, 2026
बिजनेस

Liquor Shop closed: शराब प्रेमियों के लिए झटका, लगातार दो दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी किया आदेश

October 8, 2026
Next Post

Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

50MP कैमरा के साथ Vivo ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा के साथ Vivo ने लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

June 8, 2026
नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

July 27, 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

June 13, 2026
रायपुर में AI गणेश प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पंडाल के बाहर किया चक्काजाम और हनुमान चालीसा का पाठ…

रायपुर में AI गणेश प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का हंगामा, पंडाल के बाहर किया चक्काजाम और हनुमान चालीसा का पाठ…

September 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…
  • Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट
  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR