• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और चिराग पासवान तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

Amish Kumari by Amish Kumari
November 14, 2025
in देश
खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और चिराग पासवान तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी कि 14 नवंबर को आने हैं। वैसे तो इस बार बिहार में हर एक सीट पर कांटे का मुकाबला है, लेकिन अलीनगर विधानसभी सीट सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है। अलीनगर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है और यह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच है, बल्कि इसमें लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। जहां बीजेपी से इस सीट पर फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर दांव लगाया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (महागठबंधन) ने एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवी चेहरे बिनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है।

 

READ ALSO

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

 

 

: 10 राउंड के बाद भी मैथिली आगे

 

अलीनगर में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और यहां से अभी भी मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि बिनोद मिश्रा ने वापसी की कोशिश जरूर की है, लेकिन मैथिली के पास अभी भी 6 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त है। वहीं उन्हें 34000 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं।

 

ज्योति सिंह

 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, जब पवन सिंह भाजपा में शामिल हुए थे, तब उम्मीद थी कि वो इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। लेकिन विवादों के चलते ऐसा नहीं हो सका। हां, मगर उनकी पत्नी ज्योति सिंह जरूर चुनावी मैदान में उतरी हैं। ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलयी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने बीजेपी और राजद दोनों ही चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, ज्योति सिंह काफी पीछे हैं और तीसरे नंबर पर बनी हैं।

खेसारी लाल यादव

 

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक छपरा विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी ने शुरुआत से बढ़त बनाई हुई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह फिलहाल मुक़ाबले में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

 

आज चुनावी नतीजों में साफ हो रहा है कि क्यों चिराग इस चुनाव के लिए अहम थे। कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही चिराग की पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जाहिर है कि इस बार के चुनाव में चिराग का स्ट्राइक रेट कमाल का है। बिहार चुनाव में चिराग वाकई विनर की तरह उभर रहे हैं।

 

 

 

यहां यह भी देखना होगा कि चिराग पासवान पर एनडीए और खासकर बीजेपी नेतृत्व का यह भरोसा खास है। पिछली विधानसभा में उनकी पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं था लेकिन एनडीए कोटे से उन्हें 29 सीटें दी गईं। चिराग ने अपने प्रदर्शन से उस भरोसे को कायम रखा है, उस दांव को सफल साबित कर दिया है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ी है, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिलीं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिलीं थी।

 

 

 

⁠

 

गौरतलब है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 115, बीजेपी ने 110 और मांझी की हम ने सात सीट पर चुनाव लड़ा था। उस समय चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने गठबंधन से अलग होकर 135 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे और उन्हें केवल एक सीट- मटियानी पर जीत हासिल की थी, हालांकि वहां के विधायक ने बाद में पाला बदल लिया और जेडीयू ज्वाइन कर लिया था।

भारतीय चुनाव आयोग के पार्टी-वार रुझान

 

भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। जो कि 87 सीटों पर आगे है, जेडी(यू) 79 सीटों पर आगे चल रही है, आरजेडी 31 सीटों पर आगे है। लोजपा (रामविलास) 22 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। हमस को 4, सीपीआई(एमएल) को 6 और अन्य तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक कुल 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं।

 

Related Posts

देश

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

September 29, 2026
देश

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

September 28, 2026
देश

Ujjain Shahi masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बबाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

September 28, 2026
देश

Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

September 28, 2026
देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
Next Post
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया

दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर नबी के घर को IED से उड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल के नए रेट, फौरन चेक करें लेटेस्ट रेट

May 5, 2026
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list

June 22, 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला

एक साथ 140 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

May 18, 2026
क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

June 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Health tips: किस ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का सबसे ज्यादा खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
  • OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन शहरों के बीच होगा हाई स्पीड सफर
  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR