• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
November 20, 2025
in अन्य
UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आधार कार्ड रखने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है. वह यह है कि अब आपके आधार कार्ड पर नाम और नंबर दिखाई नहीं देगा, बल्कि इसके बजाय आपका फोटो और केवल क्यूआर कोड ही दिखाई देगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार कार्ड को आधुनिक डिजिटल सुरक्षा मानकों के अनुरूप नया स्वरूप देने की योजना बना रहा है. इस बदलाव के बाद आधार कार्ड पर नाम, पता और 12 अंकों की यूआईडी नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी दिखाई नहीं देगी. नए नियमों का उद्देश्य डेटा गोपनीयता को मजबूत करना और पहचान दुरुपयोग पर रोक लगाना है

बड़े बदलाव की तैयारी में यूआईडीएआई

READ ALSO

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूआईडीएआई नया आधार कार्ड डिजाइन तैयार कर रहा है, जिसमें केवल फोटो और क्यूआर कोड दिखाई देगा. यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने एक डिजिटल सम्मेलन में बताया कि यह बदलाव दिसंबर 2025 से लागू होने की योजना है. इसका मुख्य मकसद पर्सनल डेटा का दुरुपयोग रोकना, फर्जी सत्यापन प्रक्रिया पर अंकुश लगाना और आधार की सुरक्षा को नई तकनीकों के अनुरूप मजबूत बनाना है. फिलहाल, कई संस्थान आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगते हैं और उसे स्टोर करते हैं, जिससे डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है

क्यों हटाई जाएगी व्यक्तिगत जानकारी?

यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा है, “कार्ड पर कोई भी विवरण क्यों होना चाहिए? यह सिर्फ एक तस्वीर और एक क्यूआर कोड होना चाहिए.” उनके अनुसार छपी हुई जानकारी का दुरुपयोग आसानी से किया जा सकता है. आधार कार्ड की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. आधार कार्डधारक की पहचान की चोरी हो सकती है. अवैध सत्यापन और धोखाधड़ी की संभावना अधिक रहती है. कानून पहले से ही आधार संख्या या बायोमेट्रिक डेटा को बिना अनुमति ऑफलाइन मांगने या स्टोर करने पर रोक लगाता है, लेकिन कई संस्थान अभी भी यह प्रथा जारी रखे हुए हैं. नया डिजाइन इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने पर आधारित है

नए आधार कार्ड में क्या होगा?

यूआईडीआई के नए डिजाइन में कार्ड पर सिर्फ फोटो, एक सुरक्षित एनक्रिप्टेड क्यूआर कोड और सभी आवश्यक जानकारी क्यूआर कोड में छिपी होगी. जानकारी तक पहुंच केवल वैध सत्यापन माध्यमों से ही संभव होगी. इसका मतलब है कि कोई भी संस्था कार्ड देखकर आपका नाम, पता या नंबर नहीं जान पाएगी. डेटा सिर्फ स्कैनिंग और प्रमाणीकरण के बाद ही दिखेगा.

अवैध ऑफलाइन सत्यापन पर लगेगी रोक

आज भी कई होटल, इवेंट आयोजक, स्थानीय सुरक्षा प्रबंधक और निजी कंपनियां आधार की फोटोकॉपी लेती हैं. यूआईडीएआई को शिकायतें मिली हैं कि ये कॉपियां सुरक्षित नहीं रखी जातीं. स्टाफ इन्हें साझा कर देता है. धोखेबाज लोग फर्जी पहचान बनाकर इसका दुरुपयोग करते हैं. नए नियम इन सभी खामियों को दूर करने के लिए लाए जा रहे हैं. यूआईडीएआई का स्पष्ट संदेश है, “आधार को किसी भी स्थिति में दस्तावेज की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए

एमआधार की जगह आएगा नया आधार एप

यूआईडीएआई ने बताया कि वह जल्द ही एक नया आधार ऐप लॉन्च करेगा, जो मौजूदा एमआधार ऐप को पूरी तरह बदल देगा. नया ऐप अत्याधुनिक क्यूआर कोड वेरिफिकेशन सपोर्ट करेगा. फेशियल रिकॉग्निशन आधारित सत्यापन उपलब्ध कराएगा. यूजर्स सिर्फ वही जानकारी साझा कर सकेंगे, जो आवश्यक हो. होटल चेक-इन, इवेंट एंट्री, आयु सत्यापन और गेट पास जैसी सेवाओं को सपोर्ट करेगा. यह बिल्कुल हवाई अड्डों की डिजीयात्रा प्रणाली की तरह काम करेगा, जहां फेस रिकॉग्निशन से एंट्री मिलती है

कब लागू होगा आधार कार्ड का नया नियम?

यूआईडीएआई ने प्रस्तावित नियमों की समीक्षा के लिए 1 दिसंबर 2025 की तारीख तय की है. अगर इस बैठक में सभी बदलावों को मंजूरी मिल जाती है, तो नया आधार कार्ड डिजाइन लॉन्च होगा. पुरानी फोटोकॉपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया बंद की जाएगी. केवल क्यूआर कोड और डिजिटल प्रमाणीकरण ही वैध माने जाएंगे. लोगों को भी सूचना दी जाएगी कि वे आधार को दस्तावेज की तरह नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान माध्यम के रूप में प्रयोग करें

कैसे बदलेगा रोजमर्रा का उपयोग?

नए नियम लागू होने के बाद आधार के इस्तेमाल में बड़े बदलाव आएंगे. होटल चेक-इन के लिए फोटोकॉपी नहीं, बल्कि सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. इवेंट की एंट्री फेस ऑथेंटिकेशन से होगा और खरीदारी में उम्र सत्यापन के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. हाउसिंग सोसायटी में डिजिटल एंट्री से काम चल जाएगा. किसी भी संस्था से व्यक्तिगत डेटा चोरी की आशंका लगभग समाप्त हो जाएगा. यह भारत को डिजिटल पहचान और डेटा सुरक्षा के वैश्विक मानक की ओर ले जाएगा

Related Posts

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 26, 2026
आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय
अन्य

आज है निर्जला एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

June 25, 2026
5160mAh की बैटरी के साथ Redmi 17C भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

5160mAh की बैटरी के साथ Redmi 17C भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 24, 2026
Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा
अन्य

Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

June 24, 2026
8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

June 23, 2026
सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
अन्य

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

June 23, 2026
Next Post
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल!

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त से लागू होगा IMPS से जुड़ा नियम …

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त से लागू होगा IMPS से जुड़ा नियम …

August 13, 2025
पेट्रोल में अब 30% तक Ethnol मिलाने की तैयारी, सरकार ने जारी किया आदेश

पेट्रोल में अब 30% तक Ethnol मिलाने की तैयारी, सरकार ने जारी किया आदेश

May 20, 2026
कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर

कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. नवविवाहित जोड़ा की हालत गंभीर

December 1, 2025
इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास योजना से अमृतलाल के परिवार को मिला सम्मानपूर्ण जीवन
  • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 22 हजार से अधिक मरीजों को घर के पास मिला निःशुल्क
  • आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR