• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा PAN Card, नहीं कर पाएंगे ये 5 काम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 26, 2025
in देश
1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा PAN Card, नहीं कर पाएंगे ये 5 काम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत में रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी काम कराने के लिए पैन कार्ड (Pan Card) जरूरी होता है। जेब में रखा पैन कार्ड अब सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा नहीं रह गया है। यह वित्तीय पहचान का सबसे बड़ा सबूत है। पैन कार्ड को आधार से लिंक करना भी जरूरी है। इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 है। 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड बंद हो सकता है। ऐसे में UIDAI ने सभी नागरिकों को अपनी Aadhaar जानकारी समय रहते अपडेट करने की सलाह दी है। सरकार ने साफ कहा है कि 31 दिसंबर तक PAN को Aadhaar से लिंक न करने पर एक जनवरी 2026 से PAN कार्ड डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

 

READ ALSO

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

 

UIDAI ने बताया कि Aadhaar में दर्ज नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक्स जैसे डेटा अगर पुराने हैं, तो बैंकिंग, वेलफेयर स्कीम या KYC से जुड़े काम अटक सकते हैं। यही वजह है कि नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी जानकारी की जांच करें और जरूरत होने पर अपडेट कराएं।

 

किसे करना है आधार–PAN लिंक?

वित्त मंत्रालय की ओर से 3 अप्रैल 2025 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार आवेदन की एनरोलमेंट आईडी के आधार पर पैन (PAN) जारी किया गया है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार नंबर आयकर विभाग को देना जरूरी है। अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार कार्ड के लिए आवेदन किया था और उसी की एनरोलमेंट आईडी (Enrolment ID) के जरिए पैन कार्ड बनवाया है, तो आपको 31 दिसंबर 2025 तक अपना आधार नंबर आयकर विभाग को जरूर बताना होगा।

किन लोगों को लिंक करना जरूरी नहीं है?

हर किसी को Aadhaar और PAN लिंक करने की जरूरत नहीं है। कुछ कैटेगरी को सरकार ने इससे छूट दी है। जैसे कि 80 साल से ऊपर के लोग (Super Senior Citizens), गैर-निवासी भारतीय (NRI), जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के निवासी, और जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, उन्हें Aadhaar–PAN लिंक करने की जरूरत नहीं है।

पैन कार्ड बंद होने से रुक जाएंगे ये 5 काम

1. आप ITR फाइल नहीं कर पाएंगे।

2. इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।

3. बैंक अकाउंट या म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन फेल हो जाएंगे।

4. कई मामलों में ज्यादा TDS या TCS कटेगा।

5. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के मुताबिक, इनएक्टिव PAN का मतलब है कि आपने PAN “फर्निश नहीं किया”, यानी कई जरूरी कामों में ये मान्य नहीं रहेगा।

 

ऑनलाइन मिनटों में Aadhaar–PAN लिंक कैसे करें?

PAN को Aadhaar से लिंक करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस Income Tax e-filing portal पर जाना होगा। इसके बाद Quick Links में या लॉगिन के बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर “Link Aadhaar” पर क्लिक करें। फिर PAN और Aadhaar नंबर डालें। इसके बाद e-Pay Tax ऑप्शन से ₹1000 का लिंकिंग फीस पे करें और सबमिट कर दें। कुछ मिनट में आपका Aadhaar–PAN लिंक हो जाएगा।

 

Related Posts

देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
Next Post
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2′ का ट्रेलर हुआ आउट, इसी दिन होगी रिलीज

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2′ का ट्रेलर हुआ आउट, इसी दिन होगी रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

November 4, 2025
ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता — दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता — दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

March 1, 2026
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री साय

October 8, 2025
इस दिन से शुरु हो रहा है शारदीय नवरात्र? यहां जानें तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त..

इस दिन से शुरु हो रहा है शारदीय नवरात्र? यहां जानें तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त..

September 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन, चक्रधर समारोह ने रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
  • Chhatisgarh News : आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Today Cg News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Railway UPS Pension: रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने दिया पेंशन का नया ऑप्शन; जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR