Terrorist Attack जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुलगाम में CRPF के एक नाके पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में 3 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक जवान की हालत गंभीर है। वहीं इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Read more Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी
CRPF का बयान आया सामने, 3 जवानों के घायल होने की पुष्टि की
सीआरपीएफ ने बताया, “जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 3 जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। CRPF के अनुसार, घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जा रहा है।”
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के नाके पर हुए आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में सीआरपीएफ के दो जवान ड्यूटी पर मौजूद नजर आ रहे हैं। आसपास से गाड़ियों की आवाजाही भी हो रही है। रह रहकर गाड़ियों के गुजरने की आवाज आ रही है। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो जाती है। टी पर मौजूद जवान भी मौर्चा संभाल लेते हैं जवाबी फायरिंग करते हैं। हालांकि सीआरपीएफ नाके पर फायरिंग के बाद आतंकी घटनास्थल से निकल भागे।
सीआरपीएफ के 3 जवानों को लगी गोली
CT/GD राकेश दास, पिता अरुण दास, निवासी असम (पैर में गोली लगी है) (हालत स्थिर है)
CT/GD संतोष चंद्रू, पिता महावीर, निवासी पश्चिम बंगाल (पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है) (फिलहाल OT में हैं और हालत गंभीर है)
HC/GD सोमवीर सिंह, पिता महावीर, निवासी मध्य प्रदेश (बाएं हाथ में गोली लगी है) (हालत स्थिर है)
पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी
आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों की धर-पकड़ के लिए पूरा अमला एक्टिव हो गया है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने लगातार एक वर्ष तक किसी भी जवान की ऑपरेशनल मौत नहीं होने का रिकॉर्ड बनाया है। सीआरपीएफ के इतिहास में 47 साल बाद यह उपलब्धि दोहराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जवानों के प्रयासों की सराहना भी की थी।
Terrorist AttackCRPF के डीजी जीपी सिंह ने इस उपलब्धि के सीआरपीएफ के सभी जवानों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “सीआरपीएफ के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बल में लगातार 12 महीने (एक वर्ष) तक कोई ऑपरेशनल मौत नहीं हुई है।” उन्होंने बताया कि बल में आखिरी ऑपरेशनल मौत 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। 47 साल बाद ऐसा रिकॉर्ड दोहराया गया है। इससे पहले जनवरी 1979 में समाप्त हुए एक दौर के दौरान यह उपलब्धि दर्ज की गई थी।















